BREAKING NEWSNational News - राष्ट्रीयPolitical News - राजनीतिState News- राज्यTOP NEWSउत्तर प्रदेशफीचर्डराजस्थान

गहलोत सरकार ने खो दी राजस्थान के विकास के चाबी, सिर्फ सत्ता बचाने की चिंता : सिंह

भीलवाड़ा, 21 मार्च2021 (दस्तक टाइम्स) :  भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने कहा कि आगामी दिनों में होने वाले तीनों उपचुनाव में भाजपा भारी मतों से जीतेगी। उन्होंने राज्य की कांग्रेस सरकार को पूरी तरह फेल करार दिया। उन्होंने कहा कि राज्य में दो साल पहले जनता ने विकास के लिए सत्ता की चाबी गहलोत सरकार को सौंपी थी, लेकिन गहलोत विकास की चाबी कही खो चुके हैं। उन्होंने राज्य में बढ़ते अपराधों पर भी गहलोत सरकार को आड़े हाथों लिया।

प्रदेश प्रभारी सिंह अपने दो दिवसीय भीलवाड़ा प्रवास के दौरान रविवार को चित्तौड़ रोड स्थित रेडियंस होटल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राजस्थान की जनता ने विकास की चाबी कांग्रेस के हाथ में सौंपी थी लेकिन विकास की चाबी कांग्रेस ने पूरी तरह खो दी है। कांग्रेस के राज में राजस्थान गुजरे सवा 2 सालों से अकर्मणीय व अराजक राज्यों में शामिल हो गया है। विकास पूरी तरह ठप हो गया है। कानून व्यवस्था चौपट हो गई है। भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है और बेरोजगार सडक़ों पर आंदोलित है। बिजली के दामों में बेतहाशा वृद्धि की गई है। किसान कर्ज माफी की आस टूटने से आत्महत्या कर रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना को प्रदेश में समय पर लागू नहीं किया गया। पूर्ववर्ती भाजपा सरकार की भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना, गौरव पथ, जल स्वावलंबन योजना, वृद्धावस्था जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं को रोक दिया गया। भारत सरकार ने आर्थिक पिछड़े लोगों को आरक्षण देने की ऐतिहासिक पहल की, लेकिन राज्य सरकार इस वर्ग के अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्र बनाने में भी रोड़े अटका रही है।

सिंह ने बताया कि प्रदेश में गत एक माह में हुई महिला अत्याचार की घटनाओं ने तो सरकारी तंत्र व पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है। पुलिस थानों में हो रही बलात्कार की घटनाओं से आमजन की न्याय की आशाओं पर भी पानी फिर गया है। अब हालात यह है कि रक्षक ही भक्षक बन गए हैं। भीलवाड़ा के रायपुर क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म हुआ, लेकिन गिरफ्तारियां नहीं हो पाई। कांग्रेस के राज में महिलाएं सुरक्षित नहीं है, प्रदेश सरकार पूरी तरह विफल है। हाल ही में चूरू, कोटा, अलवर में दिनदहाड़े हत्या व लूट जैसी बड़ी घटनाएं आम बात हो गई है। प्रदेश की गहलोत सरकार के राज में अपराधियों का ही बोलबाला है।

उन्होंने बताया कि नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो कहता है कि दलितों के प्रति एवं महिलाओं के प्रति अत्याचार व अपराधों में भी राजस्थान दूसरे नंबर पर है। भीलवाड़ा में बजरी माफिया सरकार में बैठे लोगों के संरक्षण में खुलेआम बजरी का अवैध खनन कर परिवहन कर रहे हैं। फिर भी प्रदेश के मुखिया हाथ पर हाथ धरकर बैठे हैं।

  1. देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें http://dastaktimes.org/ के साथ।
  2. फेसबुक पर फॉलों करने के लिए : https://www.facebook.com/dastak.times.9
  3. ट्विटर पर फॉलों करने के लिए : https://twitter.com/TimesDastak
  4. साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़वीडियो’ आप देख सकते हैं।
  5. youtube चैनल के लिएhttps://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos

Related Articles

Back to top button