राज्यराष्ट्रीय

गहलोत ने मुंबई आतंकवादी हमले में शहीद पुलिस एवं सुरक्षा अधिकारियों को किया नमन

जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 26 नवंबर 2008 में मुंबई आतंकवादी हमले में शहीद हुए पुलिस एवं सुरक्षा अधिकारियों के बलिदान को नमन करते हुए आज शहादत दिवस पर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर गहलोत ने कहा कि देश इनका सदैव ऋणी रहेगा। उन्होंने हमले में शहीद एवं अशोक चक्र से सम्मानित (मरणेपरांत) तुकाराम ओंबले को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा ओंबले ने आतंकवादी अजमल कसाब को जिंदा पकड़ा था। आतंकवादी की गोलियों से छलनी होने के बावजूद ओंबले ने आतंकवादी को अपनी गिरफ्त से नहीं छोड़ा। उनके अदम्य साहस को नमन करता हूं।”

उल्लेखनीय है कि 26 नवंबर 2008 को मुंबई में पाकिस्तानी आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी करते हुए कई स्थानों पर हमला कर दिया था जिसमें कई सुरक्षाकर्मियों सहित 160 से अधिक लोगों की जान गई। हमला करने वाले पाकिस्तानी आतंकवादी कसाब को जिंदा पकड़ लिया गया जबकि अन्य सभी आतंकवादियों को ढेर कर दिया गया था। गहलोत ने पूर्व मंत्री राजेंद्र चौधरी की माताजी के निधन पर भी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की। उन्होंने ईश्वर से शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में सम्बल देने एवं दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Related Articles

Back to top button