टॉप न्यूज़राज्यराष्ट्रीय

गोवा के मुख्यमंत्री ने टीकाकरण अभियान सफल बनाने पर स्वास्थ्यकर्मियों और लोगों का किया धन्यवाद

नेशनल डेस्क: गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने शनिवार को कोविड टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों और राज्य की जनता का धन्यवाद किया है। सावंत ने ट्वीट कर कहा, ”भारत को बधाई, मैं स्वास्थ्य कर्मियों और लोगों को इस टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए धन्यवाद देता हूं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में विश्व का सबसे बड़ा कोविड टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है।”

मुख्यमंत्री ने अपने ट्वीट के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस ट्वीट को भी संलग्न किया जिसमें उन्होंने कहा है कि एक करोड़ का आंकड़ा पार करना एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ”एक करोड़ का आंकड़ा पार करना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। टीका लगवाने वालों और टीकाकरण अभियान को सफल बनाने वालों को बधाई।” शुक्रवार को देश में एक करोड़ से अधिक लोगों को कोरोना को टीका लगाया गया।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने अपने बयान में कहा, ”हमारे टीकाकरण अभियान की शुरुआत के बाद से यह एक दिन में हासिल किया गया अब तक का सबसे अधिक टीकाकरण है।” देश में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभितयान के तहत कम से कम 62.29 करोड़ लोगों को करोना का टीका लगाया जा चुका है।

Related Articles

Back to top button