व्यापार

पुणे में कार्गो कंपनी की वैन से 138 करोड़ के सोने के गहने बरामद

मुम्बई : महाराष्ट्र में चुनावी माहौल के बीच पुणे (Pune.) में एक कार्गो कंपनी की वैन से 138 करोड़ रुपये की कीमत के सोने के गहने बरामद किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक इनका वजहन 437 किलो से ज्यादा है। चुनाव आयोग और पुणे पुलिस ने मिलकर यह बड़ी बरामदगी की है। पुणे के कलेक्टर और चुनाव अधिकारी सुहास दिवसे ने बताया कि यह केवल धरपकड़ है। सोना जब्त नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि यह कंपनी की वैन थी जो कि नियमित रूप से जूलरी ट्रांसपोर्ट करती है। उनके पास पेपर भी थे। हालांकि आयकर विभाग दस्तावेजों की जांच कर रहा है।

कलेक्टर ने कहा, अगर दस्तावेज सही पाए गए तो जूलरी उन्हें सौंप दी जाएगी। अगर उनके पास सही पेपर मौजूद नहीं होंगे तो इसे जब्त कर लिया जाएगा। 10 लाख से ज्यादा कीमत का सामान या फिर 1 किलो से ज्यादा सोना आयकर विभाग को दिया जाताहै। उन्होंने कहा, चुनाव के दौरान किसी भी तरह की संदिग्ध सामग्री की आवाजाही पर कड़ी नजर रखी जा रही है। चुनाव आयोग ने सभी चुनाव अधिकारियों से कहा है कि कीमती धातु,ड्रग्स,कैश और शराब के ट्रांसपोर्ट पर कड़ी नजर रखी जाए। पुणे के पीएन गाडगिल ज्वैलर्स के चेयरमैन सौरभ गाडगिल ने कहा कि कई बार मिसअंडरस्टैंडिंग हो जाती है। यह सामान कानूनी दायरे में ही ले जाया जा रहा था और इसके बिल भी ईमेल पर मौजूद हैं। इसमें कुछ भी अवैध नहीं था।

Related Articles

Back to top button