उत्तर प्रदेशमेरठराज्य

इन्टर्नशिप प्रोग्राम के तहत छात्रों को दिया वस्तु एवं सेवा कर से सम्बन्धित प्रशिक्षण

प्रशिक्षण कार्यक्रम में मेरठ के विभिन्न कालेजों से लगभग 100 बच्चों के द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Meerut news: चौदह न्यायालय के प्रथम तल पर स्थित सभागार में छात्रों के लिये इन्टर्नशिप प्रोग्राम के तहत वस्तु एवं सेवा कर से सम्बन्धित प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में मेरठ के विभिन्न कालेजों से लगभग 100 बच्चों के द्वारा प्रतिभाग किया गया।
व्यापार पर उसके प्रभाव के संबंध में जानकारी प्रदान करना
लक्ष्य कुमार, विशेष अभियोजन अधिकारी, भारत सरकार (कस्टम) द्वारा छात्रों को वस्तु एवं सेवा कर से सम्बन्धित प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को जीएसटी की मूल अवधारणा, उसके महत्व,कर प्रणाली में उसके योगदान तथा व्यवसाय एवं व्यापार पर उसके प्रभाव के संबंध में जानकारी प्रदान करना था। प्रशिक्षण सत्र में विशेष अभियोजन अधिकारी, द्वारा जीएसटी के विभिन्न प्रावधानों, जी.एस.टी पंजीकरण, कर निर्धारण, इनपुट टैक्स क्रेडिट तथा डिजिटल कर प्रणाली के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।
विद्यार्थियों को जीएसटी पोर्टल के उपयोग एवं ऑनलाइन प्रक्रियाओं के बारे में भी अवगत कराया
विद्यार्थियों को जीएसटी पोर्टल के उपयोग एवं ऑनलाइन प्रक्रियाओं के बारे में भी अवगत कराया गया। विशेष अभियोजन अधिकारी ने बताया कि जीएसटी देश में एकीकृत कर व्यवस्था को सुदृढ़ बनाता है तथा व्यापार को सरल एवं पारदर्शी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा अपने प्रश्नों के माध्यम से विषय की गहन जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को कर अनुपालन एवं वित्तीय साक्षरता के महत्य के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया। प्रतिभागियों ने इस प्रशिक्षण को उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक बताया।

Related Articles

Back to top button