अन्तर्राष्ट्रीय

गोपाल बागले ने श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त का पद छोड़ा, संतोष झा लेंगे उनकी जगह

कोलंबो: गोपाल बागले ने श्रीलंका में भारतीय राजदूत का अपना कार्यकाल समाप्त होने के बाद पदभार छोड़ दिया और अगले उच्चायुक्त के रूप में संतोष झा उनकी जगह लेंगे। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में शनिवार को यह जानकारी दी गई। भारतीय उच्चायोग ने एक प्रेस विज्ञप्ति में यहां कहा कि बागले ने शुक्रवार को अपना पदभार छोड़ दिया और उन्हें ऑस्ट्रेलिया में अगले भारतीय उच्चायुक्त के रूप में नामित किया गया है।

बागले की जगह लेने वाले झा 1993 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी हैं और फिलहाल बेल्जियम, लक्जमबर्ग और यूरोपीय संघ में भारतीय राजनयिक की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। विज्ञप्ति के मुताबिक, बागले ने मई 2020 में श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त का पदभार संभाला था और उन्होंने दोनों देशों के बीच संबंधों में कई उपलब्धियों को हासिल होते हुए देखा है। विज्ञप्ति में बताया गया, ”वह भारत-श्रीलंका संबंधों में कई विशेष उपलब्धियों को हासिल करने के एक मुख्य सूत्रधार रहे हैं।”

Related Articles

Back to top button