उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगलखनऊ

गोरखपुर में मौसम ने बदली करवट, सुबह से हो रही बारिश

गोरखपुर: गोरखपुर मण्डल में आज सुबह से ही मौसम ने सुहवना रूख अपना लिया है गोरखपुर में शुक्रवार सुबह से तेज हवाओं के साथ बारिश होने लगी है और कही—कही पर तो ओले भी पडने की सूचना आ रही है। गोरखपुर में कुछ जगहों पर लगातार बरिश हो रही है इनमें देवरिया, कुशीनगर और महराजगंज खास जिले है।

मौसम विशेषज्ञ केसी पांडेय के मुताबिक गुरुवार की सुबह और दोपहर में बारिश हुई थी। बारिश के कारण आद्रता बढ़ गई थी। फिर धूप हुई। इससे पानी का वाष्पीकरण भी हुआ था। पुरुवा हवा चल रही थी। इससे यह स्पष्ट तौर पर कहा जा सकता है कि उस समय गोरखपुर के पूरब दिशा में किसी किसान ने पराली जलाई थी। इस कारण जमीन से 50 मीटर तक धुएं और नमी के विलय से धुंध का एहसास हो रहा था। तेज रफ्तार हवा चलने और धूप होने पर यह स्वतः खत्म हो जाता है।

बरसात की वजह से कुछ किसानों के चेहरे मुरझाए हैं तो कहीं खुशी देखी जा रही है। शुक्रवार की सुबह से ही मंडल के सभी जिलों में छिटपुट स्थानों को छोड़कर बरसात हो रही है। इससे किसानों ने मिलीजुली प्रतिक्रिया है। वजह, कहीं अभी गेहूं की फसल खेतों में खड़ी या फिर उनकी मड़ाई नहीं हो पाई है। ऐसे किसान मायूस हैं। बावजूद इसके इन क्षेत्रों के अधिकांश किसानों के चेहरों पर खुशी झलक रही है। वजह,इनके गन्ने की पहली सिंचाई तो हुई ही है, मक्के की फसल की सिंचाई भी हो गयी है। हालांकि, उडद और मूंग जैसे दलहनी फसलों की बुवाई करने वाले किसान भी चिंता में हैं। इनकी फसलों में फूल आने लगे हैं और इन्हें बरसात की वजह से फूलों के गिरने का भय सता रहा है।

लोगों का कहना था कि उनकी आंखों में जलन हो रही थी। धुंध की वजह से लोग अपनी खुली आँखों से बमुश्किल 500 मीटर ही देख पा रहे थे। लोगों का कहना है कि आमतौर पर मई की शुरुआत में मौसम में ऐसा कभी नहीं देखा गया है। मौसम में इस बदलाव से लोग चिंता

इधर, गुरुवार की देर शाम गोरखपुर में अचानक अंधेरा छा गया था। हर तरफ धुंध देख शहर से लेकर गांवों तक लोग हैरान हो गए थे। मौसम के बदले मिजाज से बेखबर लोग घबरा गए और एक दूसरे से इस बारे में जानकारियां लेने की कोशिशें करने लगे। यहां तक कि सोशल मीडिया में तस्‍वीरें वायरल होने लगीं और अनेक कयास लगाए जाने लगे। बताया जा रहा है कि धुंध में धुएं का असर था।
 में थे।

 

Related Articles

Back to top button