Political News - राजनीतिState News- राज्यउत्तराखंड

मलिन बस्तियों पर गुमराह कर रही सरकार: बल्यूटिया

हल्द्वानी: कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने मंगलवार को कहा है कि मलिन बस्तियों के मुद्दे पर राज्य सरकार गुमराह कर रही है। बल्यूटिया ने संवाददाता सम्मेलन में इस मसले पर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।

उन्होंने कहा कि पूर्व की कांग्रेस सरकार ने तीन श्रेणी बनाकर मलिन बस्तियों के नियमितीकरण करने का प्रस्ताव रखा था। इसका सरकारी आदेश सितंबर 2016 में जारी किया गया। इस बीच 2017 में भाजपा की सरकार गई। उसने इस मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया। यही नहीं इस सरकार ने मलिन बस्ती में रहने वाले लोगों को पहचान पत्र भी नहीं दिया।

कांग्रेस नेता ने कहा कि 2018 में भाजपा सरकारमलिन बस्तियों को लेकर एक नए एक्ट लाई। इसकी मियाद अक्टूबर 2021 में पूरी होनी है। अब भाजपा सरकार ने यह बात कह दी है कि वर्ष 2024 तक राज्य के अंदर किसी भी मलिन बस्ती को नहीं तोड़ा जाएगा।

कांग्रेस प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने कहा कि प्रदेश में करीब 600 मलिन बस्तियां हैं। इनमें लाखों लोग रहते हैं ऐसे में उनको विश्वास दिलाना बहुत जरूरी है कि उनकी बस्तियों को नियमित किया जाएगा। कांग्रेस सत्ता में आई तो मलिन बस्ती को नियमित किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button