अपराधब्रेकिंगराज्य

बंदूकधारियों ने अनंतनाग में भाजपा नेता के घर पर हमला किया

सांकेतिक तस्वीर

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में शुक्रवार रात बंदूधारियों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नेता पिन्का मलिक के घर पर हमला किया। इस घटना में हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ है। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को बताया कि जिले के वेरिंयाग में बंदूधारियों ने भाजपा नेता के पुश्तैनी घर पर हमला किया। इस दौरान श्री मलिक घर पर नहीं थे।

अफगानिस्तान (Afganistan) में विस्फोट में सात आतंकवादी मारे गये

सांकेतिक तस्वीर

अज्ञात लोगों ने नेता के घर पर कई राउंड गोलियां दागीं और उसके बाद भाग गये। इस घटना में नेता के परिवार का कोई सदस्य घायल नहीं हुआ है। बाद में सुरक्षा बलों और जम्मू-कश्मीर के विशेष अभियान दल के जवानों ने व्यापक तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान हालांकि बंधूकधारियों का कुछ पता नहीं चल सका। श्री मलिक ने कहा कि सुरक्षा बलों बंदूकधारियों को पकड़ने का वादा किया है।

फिरोजाबाद में तमंचा लहराते युवक का वीडियो वायरल, पुलिस ने पीड़ित पक्ष पर ही दर्ज किया मुकदमा

Related Articles

Back to top button