मनोरंजन

बहुमुखी प्रतिभा के धनी फरहान अख्तर ने सहायक निर्देशक के रूप में की थी शुरुआत

मुंबई : फरहान अख्तर बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता,निर्देशक और प्रोड्यूसर हैं। बहुमुखी प्रतिभा के धनी फरहान अख्तर का जन्म 9 जनवरी,1974 को महाराष्ट्र में हुआ था। वह मशहूर शायर जावेद अख्तर और स्क्रीन राईटर हनी ईरानी के बेटे हैं।

लम्हे’ के सह-निर्देशक के रूप में की शुरुआत

फरहान ने अपने करियर की शुरुआत साल 1991 में यश चोपड़ा की फिल्म ‘लम्हे’ के सह-निर्देशक के रूप में की। इसके बाद फरहान ने साल 1997 में फिल्म हिमालय पुत्र (1997) में निर्देशक पंकज पराशर के सहायक के तौर पर काम किया। साल 1999 में फरहान ने निर्माता रितेश सिदवानी के साथ मिलकर एक्सेल एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड बैनर की स्थापना की,जिसके तहत फरहान ने साल 2001 फिल्म ‘दिल चाहता हैं’ का निर्माण किया।

‘दिल चाहता हैं’ ने दी नई पहचान

‘दिल चाहता हैं’ बतौर निर्देशक फरहान की पहली फिल्म थी। इस फिल्म में आमिर खान, सैफ अली खान, अक्षय खन्ना और प्रीति जिंटा मुख्य भूमिका में थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही, इसके साथ ही इस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। इसके बाद फरहान ने कई फिल्मों का निर्देशन किया जिसमें लक्ष्य,डॉन – द चेज़ बिगिंस अगेन, पॉजिटिव आदि शामिल हैं।

रॉक ऑन से अभिनय की दुनिया में कदम रखा

साल 2008 में फरहान ने फिल्म ‘रॉक ऑन’ से अभिनय की दुनिया में कदम रखा। वह इस फिल्म के निर्माता भी थे। इसके अलावा फरहान ने इस फिल्म में गाने भी गाये। फिल्म में फरहान के अभिनय को काफी पसंद किया गया। इसके बाद फरहान ने लक बाई चांस, कार्तिक कॉलिंग कार्तिक, जिंदगी ना मिलेगी दोबारा, बॉम्बे टॉकीज, द स्काई इज पिंक आदि फिल्मों में शानदार अभिनय किया। साल 2013 में आई फिल्म ‘भाग मिल्खा भाग’ से फरहान ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना ली।

हॉलीवुड फिल्म के लिए लिखे गाने

इन सब के अलावा फरहान ने हॉलीवुड फिल्म ‘ब्राइड एंड प्रिज्युडिस’ के लिए भी गीत लिखे। फरहान बॉलीवुड के एक मल्टीटैलेंटेड स्टार है, जिन्होंने हर क्षेत्र में सफलता हासिल की। फरहान ने साल 2000 में हेयर स्टाइलिस्ट अधुना भावनी अख्तर से शादी की, लेकिन साल 2016 में दोनों का तलाक हो गया। फरहान और अधुना के दो बेटियां-अकीरा और शाक्य हैं। फरहान अख्तर साल 2018 से गायक व वीजे शिबानी दांडेकर के साथ रिलेशनशिप हैं।

[divider][/divider]

यह भी पढ़े: बुलंदशहर में जहरीली शराब पीने से 4 की मौत, रासुका के तहत होगी कार्रवाई – Dastak Times 

https://youtu.be/Vn14oWQ5U0M

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें www.dastaktimes.org  के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए  https://www.facebook.com/dastak.times.9 और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें। साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़-वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनल  https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos पर। तो फिर बने रहिये  www.dastaktimes.org के साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।   

[divider][/divider]

‘तूफान’ में नजर आएंगे फरहान अख्तर

फरहान अख्तर सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। फरहान के चाहनेवालों की संख्या लाखों में हैं। फरहान जल्द ही राकेश ओमप्रकाश मेहरा द्वारा निर्देशित फिल्म ‘तूफान’ में नजर आएंगे। वह इस फिल्म के निर्माता भी हैं। फरहान इस फिल्म में बॉक्सर की भूमिका में हैं। ‘तूफान’ में फरहान के अलावा परेश रावल,ईशा तलवार और मृणाल ठाकुर भी अहम भूमिका में होंगी।

Related Articles

Back to top button