पंजाब

पंजाब में आज भीषण धुंध का Alert, 2 डिग्री से नीचे लुढ़का पारा, जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल

पंजाब डेस्कः शीत लहर का कहर दिन-ब-दिन गंभीर होता जा रहा है और भीषण ठंड जानलेवा साबित होने लगी है। इसी के चलते 6 साल के बच्चे कुलदीप सिंह निवासी पक्खो कलां, बरनाला की ठंड लगने से मौत हो गई। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान में और गिरावट होने के आसार है। धूप न निकलने के कारण पंजाब में सीवियर (घातक) कोल्ड डे के चलते शहीद भगत सिंह नगर में न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं मोगा के बुध सिंह वाला में 2.5, रोपड़ 3.5, गुरदासपुर 3, बठिंडा 3.4, पटियाला 3.6, फरीदकोट 4, लुधियाना 4.1 डिग्री सैल्सियम तापमान दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान विभाग के चंडीगढ़ केंद्र द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक मोहाली में 5.1 डिग्री तापमान की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। वहीं पठानकोट में 4.6, रोपड़ में 4.5, बरनाला में 3 डिग्री क कमी दर्ज हुई। उधर, अमृतसर में न के बराबर समझी जाती 0.5 डिग्री, गुरदासपुर में 1.7 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई है।

मौसम सामान्य न होने का कारण पंजाब अलर्ट जोन से बाहर नहीं निकल रहा है, जोकि गंभीर हालातों को बयां कर रहा है। इसी क्रम में मौसम विभाग द्वारा वीरवार के लिए रैड अलर्ट घोषित किया गया है। घनी धुंध संबंधित एडवाइजरी जारी करते हुए वाहन चालकों को सतर्क रहने को कहा गया है। कोल्ड डे के बीच धुंध के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ेगी और लोगों को मुश्किलों में इजाफा होगा।

Related Articles

Back to top button