दिल्ली

दिल्ली में तेज हवा के साथ झमाझम बारिश, मौसम हुआ सुहावना

नई दिल्ली: आज सुबह यानी रविवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) के कई हिस्सों में बारिश (rain) के बाद मौसम सुहावना हो गया है। दिल्ली के कई इलाकों में गरज के साथ हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश और 30-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चली हैं। मौसम सुहावना होने से दिल्ली के लोगों को गर्मी से राहत मिली है। बताया जा रहा है कि आगमी कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही रहेगा। फ़िलहाल इसे मानसून की बारिश नहीं कहा जा रहा है।

बता दें कि भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने तापमान बढ़ने का पूर्वानुमान किया था। लेकिन ऐसा न ही हुआ। दिल्ली-NCR के लोगों की जन नींद से आंख खुली तो बारिश हो रही थी।अभी भी कई हिस्सों में बारिश हो रही है। दरअसल देश की राजधानी दिल्ली और इसके आसपास के इलाके में सुबह-सुबह झमाझम बारिश (Delhi-NCR Rain) शुरू हो गई है।

इस बार गर्मी से लोगों को काफी राहत मिली है। मई के आखिरी हफ्ते में कुछ दिनों तक लगातार बारिश और बूंदाबांदी ने दिल्ली का मौसम खुशनुमा बना रखा था। दिल्ली ही नहीं यूपी सहित पूरे उत्तर बी भारत में बारिश हुई थी। हालांकि IMD ने इस सप्ताह तापमान बढ़ने की उम्मीद जताई है।

Related Articles

Back to top button