ज्ञान भंडार

HEC के यूनियन नेता राणासंग्राम सिंह के बेटे की गोली मारकर हत्या

1_1442469785रांची। राजधानी रांची के धुर्वा स्थित कुंवर सिंह चौक में एचईसी (हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड) के यूनियन नेता राणासंग्राम सिंह के छोटे बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं, मंझला बेटा जख्मी होने से अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने आरोपी अमर सिंह को हथियार के साथ अरेस्ट कर लिया है। घटना शुक्रवार सुबह हुई। आरोपी राणासंग्राम सिंह के बड़े बेटे लाला सिंह का दामाद है।

पुलिस के अनुसार संग्राम सिंह के बेटों के साथ आरोपी की जमीन और बस को लेकर काफी दिनों से विवाद चला आ रहा था। उनके बेटे बस संचालन का कारोबार करते थे। आज सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान आरोपी ने संग्राम सिंह के मझले बेटे राणा प्रताप सिंह और छोटे बेटे जसवंत सिंह पर फायरिंग कर दी। दोनों को फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां जसवंत सिंह की मौत हो गई। राणा प्रताप सिंह की स्थिति गंभीर बनी हुई है। उन्हें देखने के लिए रांची के सांसद रामटहल चौधरी और आईपीएस केएस मीणा मेडिका अस्पताल पहुंचे। आरोपी कार से पहुंचा था।

 

Related Articles

Back to top button