राजनीतिराज्यराष्ट्रीय

गृह राज्य मंत्री, गृह सचिव समेत अधिकारियों ने किया संविधान प्रस्तावना का पाठ

गृह राज्य मंत्री, गृह सचिव समेत मंत्रालय के अधिकारियों ने किया संविधान प्रस्तावना का पाठ
गृह राज्य मंत्री, गृह सचिव समेत मंत्रालय के अधिकारियों ने किया संविधान प्रस्तावना का पाठ

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधिकारियों व कर्मचारियों ने 71वें संविधान दिवस के अवसर पर संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया। गुरुवार को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय, गृह सचिव अजय भल्ला समेत सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने संविधान की प्रस्तावना पढ़ी।

उल्लेखनीय है कि भारत की संविधान सभा ने 26 नवम्बर 1949 को संविधान को अपनाया था और 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू किया गया।

यह भी पढ़े: सभी के लिए शौचालय सुनिश्चित करने के लिए देश प्रतिबद्ध: PM मोदी 

वर्ष 2015 से केंद्र की मोदी सरकार के सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्रालय ने बाबा साहब डॉ. भीम राव आंबेडकर के सम्मान में 26 नवम्बर को संविधान दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया। तब से हर वर्ष 26 नवम्बर को संविधान दिवस मनाया जाता है।

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहेंwww.dastaktimes.orgके साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए https://www.facebook.com/dastak.times.9और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें। साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़-वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनल https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videosपर। तो फिर बने रहियेwww.dastaktimes.orgके साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।

Related Articles

Back to top button