ज्ञान भंडार

2 अगस्त 2021 का राशिफल: जानिए आज क्या कहती है आपकी राशि, कैसा रहेगा आज आपका दिन

मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |

आज आपका दिन शुभ रहेगा | कोई नया कार्य आरम्भ करने की सोच रहे है, तो समय शुभ है | नौकरीपेशा जातक ऑफिस में जल्दबाजी ना करे, गड़बड़ हो सकती है | राजनीति से जुड़े जातको के लिए दिन बेहद शुभ है | घर परिवार में वाद विवाद की स्थिति से मुक्ति मिलेगी |

वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |

आज आपका दिन सामान्य रहेगा | हालाँकि काफी खाली समय रहेगा, जिससे किसी काम को निपटा सकते है | आज धन निवेश को लेकर विशेषज्ञ से सलाह ले तो बेहतर है | आज किसी मित्र को आपकी बड़ी जरूरत पड़ने वाली है | शाम का समय आप माता पिता संग बिताएंगे |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | कामकाज में फुर्ती देखने को मिलेगी, जिससे उच्च अधिकारी भी आपसे प्रसन्न दिखाई देंगे | किसी परिचित को उधार दिया धन आज मिल सकता है, आपको थोड़े प्रयास करने होंगे | जीवनसाथी से भविष्य को लेकर कुछ बात कर सकते है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | हालाँकि शाम के समय आपको कोई ख़ुशी मिल सकती है | आज अपने काम की जिम्मेदारी दुसरो पर ना छोड़े | स्वास्थ्य को लेकर समस्या के संकेत मिल रहे है | रोजगार की दिशा में कार्य कर रहे जातको को अभी और मेहनत करनी होगी |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो
आज आपका दिन बढ़िया बीतेगा | आज अपने मन की बात किसी से शेयर कर सकते है, जिससे आप अच्छा महसूस करेंगे | अपने लिए जरूरत की कोई चीज खरीदने का मन हो सकता है | सेहत और आर्थिक स्थिति को लेकर दिन सामान्य रहेगा | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन कुछ कमजोर प्रतीत हो रहा है | कामकाज में आपको धैर्य बरतना होगा | आज के दिन उधार लेनदेन से दूरी रखे तो बेहतर है, नुकसान हो सकता है | भाई या बहन से किसी काम में मदद ले सकते है | जीवनसाथी के साथ शाम को यात्रा पर जाना पड़ सकता है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | आप धन से जुडी किसी समस्या से छुटकारा पाने में सफल होंगे | घर में किसी आवश्यक कार्य को लेकर चर्चा होगी | स्वास्थ्य को लेकर दिन अच्छा बीतेगा | प्रेम जीवन वाले जातको को आज कोई बाद फैसला लेना पड़ सकता है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन शुभ प्रतीत हो रहा है, हालाँकि स्वास्थ्य को लेकर आपको सतर्क रहना होगा | समाज के किसी प्रतिष्ठित शख्स से मुलाकात होगी | नौकरीपेशा जातक आज कामकाज में अधिक सतर्कता दिखाए | विवाहित जातको को जल्द ही संतान सुख की प्राप्ति होगी |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | आज किसी मामले में आपको कम में ही संतुष्ट होना पड़ेगा | कोई सरकारी कार्य बड़ी भागदौड़ के बाद सफल होगा | व्यापारिक कार्य को लेकर की गयी यात्रा सफल होगी | दाम्पत्य जीवन में तनाव की स्थिति पैदा हो सकती है |

मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो

आज आपका दिन अच्छा रहेगा | किसी अनजान की मदद करके अच्छा महसूस करेंगे | स्वास्थ्य को लेकर दिन अच्छा है | आज जीवनसाथी की कही कोई बात विचार में डाल सकती है | शाम को मित्र किसी पार्टी में आमंत्रित कर सकता है | व्यापारी जातक जोखिम से बचे |

कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |

आज आपका दिन खुशहाल बीतेगा | धन प्राप्ति के नए स्त्रोत के बारे में जानकारी मिल सकती है | सामाजिक कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे, कुछ नए लोगो से मुलाकात होगी | आज आपके विरोधी दूरी बनाकर रखेंगे | जीवनसाथी आपसे किसी चीज की उम्मीद कर सकता है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | किसी काम को लेकर की गयी मेहनत के फल का इन्तजार रहेगा | नौकरीपेशा जातक आज दुसरो के मामले में टांग ना अड़ाये | शाम को परिवार में जरूरी मुद्दे पर बात होगी | आज प्रिय से किसी बात को लेकर बहस हो सकती है |

Related Articles

Back to top button