उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़लखनऊ

यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, 5 लोगों की मौत, 3 घायल

ग्रेटर नोएडा: यमुना एक्सप्रेस-वे (Yamuna Expressway ) पर शनिवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा एक वैन में तेज रफ्तार आ रही वाहन के पीछे से टक्कर मारने से हुई है।

जानकारी के मुताबिक, आज सुबह जीरो प्वाइंट से 25 किलोमीटर दूर एक वैन में तेज रफ्तार वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी।टक्कर इतनी तेज थी कि वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में वैन में सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन लोग घायल हुए हैं। सभी वैन सवार दिल्ली से झारखंड जा रहे थे।

Related Articles

Back to top button