अपराधटॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराज्यराष्ट्रीयलखनऊ

कैसे सुरक्षाकर्मी की सतर्कता से पकड़ा गया विकास दुबे, सुनें गार्ड की जुबानी

लखनऊ: कई राज्यों की पुलिस को चकमा देकर मध्य प्रदेश पहुंचे दुर्दांत अपराधी कानपुर के विकास दुबे ने उज्जैन में समर्पण किया है। वहां पर भी वह अपनी हेकड़ी में था। जब उससे सिक्युरिटी गार्ड ने पूछताछ की तो उससे बोला-हां मैं विकास दुबे हूं। कुख्यात गैंगस्टर और कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या का आरोपित विकास दुबे गुरुवार सुबह उज्जैन में पकड़ा गया। विकास दुबे यहां के महाकाल मंदिर में दर्शन करने पहुंचा था। फैसिलिटी सेंटर पर अपना बैग रखने के बाद यहां उसने शीघ्र दर्शन के लिए 250 रुपये की रसीद कटवाई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मंदिर में एक सिक्युरिटी गार्ड को शंका होने पर उसे पुलिस चौकी लेकर आए थे।

महाकाल मंदिर में गुरुवार सुबह 7.45 बजे दुबे की गिरफ्तारी हुई। वह करीब सात बजे ही मंदिर परिसर में पहुंच चुका था। इन दिनों महाकाल दर्शन के लिए एक दिन पूर्व अग्रिम बुकिंग कराना होती है। मगर हाल ही में प्रशासन द्वारा 250 रुपये की रसीद से दर्शनार्थियों को सीधे प्रवेश दिया जा रहा है। विकास दुबे ने यही रसीद कटवाई।

यहां उसने अपना सही नाम नहीं बताया। दुबे दर्शन कर लौट रहा था। इसी दौरान एक सुरक्षाकर्मी को शक हुआ। इस पर दुबे को मंदिर परिसर स्थित महाकाल चौकी में लाया गया। यहां पूछताछ शुरू होते ही दुबे ने अपनी पहचान बता दी। यहां पूछताछ शुरू होते ही उसने कहा- हां मैं विकास दुबे हूं। मैं कानपुर का विकास दुबे हूं।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि दुबे को यहां महाकाल पुलिस चौकी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। मध्यप्रदेश पुलिस ने उसे अपनी गिरफ्त में लेकर सुरक्षा के सख्त प्रबंध किए हैं। कुछ दिनों पहले उत्तरप्रदेश में आठ पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों की हत्या के बाद से वह फरार था और उत्तर प्रदेश पुलिस उसकी जगह जगह तलाश कर रही थी।

विकास दुबे समेत तीन आरोपी उज्जैन से गिरफ्तार

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि दुबे को यहां महाकाल पुलिस चौकी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। वह सुबह महाकाल मंदिर में प्रवेश करना चाह रहा था, तभी वहां सुरक्षा में तैनात कर्मचारियों की सतर्कता की वजह से वह पहचान लिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी सक्रिय हुयी और उसे तथा उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया। उससे जहां पूछताछ की जा रही है, वहीं उत्तरप्रदेश पुलिस का दल भी उज्जैन के लिए रवाना हो गया है।

मां बोली- हर साल जाता था महाकाल

विकास दुबे की गिरफ्तारी के बाद मां सरला ने कहा कि विकास का ससुराल मध्य प्रदेश में है और वह हर साल उज्जैन के महाकाल मंदिर जाता था। विकास को महाकाल बाबा ने ही बचाया है। उन्होंने आगे कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि मैं क्या कहती हूं, सरकार को जो उचित लगता है वो कर रही है।

Related Articles

Back to top button