उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराज्यरामपुर

वोकल फॉर लोकल थीम पर रामपुर और लखनऊ में लगेगा हुनर हाट

प्रतीकात्मक फोटो

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के रामपुर और लखनऊ में हुनर हाट का आयोजन होने जा रहा है। रामपुर में 18 से 27 दिसम्बर तक और लखनऊ के शिल्प ग्राम में 23 से 31 जनवरी तक हुनर हाट आयोजित किया जायेगा। हुनर हाट की इस बार की थीम ‘वोकल फॉर लोकल’ है। यह जानकारी केन्द्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने सोशल प्लेटफार्म पर साझा की।

यह भी पढ़े: समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी राम सिंह ने लगाये मतदान में धांधली के आरोप – Dastak Times 

बीते 11 नवम्बर से 22 नवम्बर के बीच दिल्ली में भी अल्पसंख्यक कार्य विभाग की तरफ से हुनर हाट का आयोजन किया गया था। कोरोना संकट काल में हुनर हाट में आने वाली संख्या में एक सप्ताह के बाद इजाफा नहीं हो सका था। यही कारण है कि अल्पसंख्यक कार्य विभाग को यूपी में होने जा रहे दोनों हुनर हाट से बहुत ज्यादा उम्मीदें हैं।

हुनर हाट के ये होंगे मुख्य आकर्षण

हुनर हाट में देश के कोने कोने से कलाकार अपने कृतियों के साथ आते है। यूपी के लखनऊ (वोकल फॉर लोकल) और रामपुर में होने जा रहे हुनर हाट में गुजरात की अजरख, जम्मू-कश्मीर की पश्मीना शाल, झारखण्ड से तुसार सिल्क, असम की ड्राई फ्लावर्स, आंध्र प्रदेश की पोचमपल्ली इक्कट, बिहार की मधुबनी पेंटिंग्स, कर्नाटक में बनने वाले लकड़ी के खिलौने, मणिपुर के कलाकारों के हस्तनिर्मित खिलौने मुख्य आकर्षण के केन्द्र रहेंगे।

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें www.dastaktimes.org  के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए  https://www.facebook.com/dastak.times.9 और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें। साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़-वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनल  https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos पर। तो फिर बने रहिये  www.dastaktimes.org के साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।   

Related Articles

Back to top button