राज्य

झारखंड में 2776 नये मरीज मिले, 4114 ठीक हुए, चार की मौत

रांची: झारखंड में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना से 4114 मरीज ठीक हुए हैऔर 2776 नये मरीज मिले हैं जबकि से 4 लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से 888, बोकारो से 68, चतरा से 128, देवघर से 129, धनबाद से 54, दुमका से 38, पूर्वी सिंहभूम से 621,गढ़वा से 59, गिरिडीह से चार, गोड्डा से 58, गुमला से 17, हजारीबाग से 82, जामताड़ा से 18, खूंटी से 44, कोडरमा से 75, लोहरदगा से 35, पाकुड़ से छह, पलामू से 33, रामगढ़ से 34, साहेबगंज से 79, सरायकेला से 26, सिमडेगा से 223 और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से 57 नये कोरोना मरीज मिले है। राज्य में कोरोना की वजह से चार लोगों की मौत हुई है। मृतकों में पूर्वी सिंहभूम जिला से तीन और सरायकेला- खरसावां जिला से एक मरीज शामिल है।

वहीं, राज्य में कुल कोविड-19 का मामला अब 405309 हो गया हैं और प्रदेश में कुल 18984081 सैंपल की जांच की गयी है। राज्य में कोरोना के 31747 सक्रिय केस हैं जबकि 368359 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक राज्य में 5203 मरीज की मौत कोरोना से हुई हैं।

Related Articles

Back to top button