अन्तर्राष्ट्रीय

किस देश में महिलाओं से अधिक बच्चे पैदा करने की हुई अपील? जानें नाम व कारण..

देहरादून (गौरव ममगाईं)। वैसे तो यह देश तानाशाही शासन के लिए अक्सर चर्चाओं में बना रहता है, लेकिन इस बार यह देश बिल्कुल अलग कारण से चर्चाओं में है। कारण है कि इस देश के तानाशाह ने महिलाओं से ज्यादा से ज्यादा बच्चे पैदा करने की अपील की है। इस देश का नाम है-उत्तरी कोरिया।

 उत्तरी कोरिया के तानाशाह किम-जोंग-ऊन को अपने अजीबो-गरीब फैसलों के लिए जाना जाता रहा है। उनके द्वारा विरोधियों को क्रूर तरीके से सजा देने की घटनाएं अक्सर सामने आती रही हैं। अबकि बार यह तानाशाह अन्य कारण से सुर्खियों में है। तानाशाह किम-जोंग घटती जनसंख्या को लेकर खासे चिंतित हैं। किम-जोंग-ऊन ने महिलाओं से अपील की है कि वे ज्यादा से ज्यादा बच्चे पैदा करें और देश हित में अपना योगदान दें। आपको जानकर हैरानी होगी कि अक्सर अपने गुस्से को लेकर चर्चाओं में रहने वाले तानाशाह किम-जोंग एक महिला के आगे अचानक रोने लगे और उनके साथ घटती जनसंख्या की समस्या साझा की

क्या है कारण ?

दरअसल, उत्तरी कोरिया की जनसंख्या पिछले 2-3 दशकों से लगातार कम हो रही है। पिछले 5-6 वर्षों में तो इस गिरावट में वृध्दि दर्ज की गई है। इसका मुख्य कारण है कि देश में जन्म दर में बड़ी कमी का होना।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उत्तरी कोरिया में महिलाएं ज्यादा बच्चे पैदा नहीं कर रही हैं। वे एक संतान में ही खुश हैं। कई सालों से यही प्रचलन चलता आ रहा है। इसी का नतीजा है कि आज उत्तर कोरिया की जन्म दर बेहद नीचे गिर गई है। वहीं, एक अन्य कारण ये भी माना जाता है कि किम-जोंग-ऊन के तानाशाही रवैये के कारण कई नागरिक अन्य देश में भी बसते रहे हैं। अब नौबत ये आ रही है कि जनसंख्या में अप्रत्याशित कमी नजर आने लगी है। बता दें कि उत्तर कोरिया के अमेरिका के साथ अक्सर तनावपूर्ण रिश्ते रहे हैं। उत्तर कोरिया के ये तानाशाह किम-जोंग कई बार अमेरिका को हमले की चेतावनी भी देते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button