उत्तर प्रदेशलखनऊ

लखनऊ प्रेस क्लब में कहानी संग्रह लाल फूल सफेद फूल और आशा दीप का हुआ लोकार्पण

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित प्रेस क्लब में नववर्ष के अवसर पर साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था ‘अभिव्यक्ति’ द्वारा आयोजित समारोह में साहित्यकार शारदा लाल के कहानी संग्रह ‘लाल फूल सफेद फूल’ तथा साहित्यकार निरुपमा मेहरोत्रा के कहानी संग्रह ‘आशा दीप’ का लोकार्पण डा. ऊषा चौधरी, प्रो उषा सिन्हा, मीनू खरे, हेमलता शर्मा, अलका प्रमोद एवं डा अमिता दुबे के द्वारा किया गया।

मुख्य अतिथि प्रो उषा सिन्हा ने कहानियों की कथावस्तु में विभिन्नता, उत्कृष्ट भाषा एवं रोचक कथ्य की प्रशंसा की तथा कार्यक्रम अध्यक्ष डा ऊषा चैधरी ने दोनों लेखिकाओं को बधाई देते हुए कहानी संग्रहों की कहानियों की प्रशंसा की। लेखिका शारदा लाल के कहानी संग्रह की 15 कहानियों के बारे में मीनू खरे ने तथा हेमलता शर्मा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहानियों पर चर्चा करते हुए विस्तार से कहानियों में कथोपकथन, प्रवाह, चरमोत्कर्ष आदि का विश्लेषण किया और भूरि-भूरि प्रशंसा की।

निरुपमा मेहरोत्रा के कहानी संग्रह ‘आशादीप’ की 12 कहानियों में उपलब्ध नैतिक मूल्यों, सकारात्मक संदेश तथा पात्रों के मनोवैज्ञानिक विश्लेषण पर अलका प्रमोद ने प्रकाश डाला। कार्यक्रम का कुशल संचालन डा अमिता दुबे ने किया।

Related Articles

Back to top button