ब्रेकिंगव्यापार

हॉन्गकॉन्ग को पीछे छोड़कर भारत बना विश्व का चौथा सबसे बड़ा स्टॉक मार्केट

नई दिल्ली (विवेक ओझा): ब्लूमबर्ग के द्वारा इकठ्ठा किए गए नवीनतम आंकड़ों के अनुसार भारत हॉन्गकॉन्ग को पीछे छोड़ते हुए हुए विश्व का चौथा सबसे बड़ा स्टॉक ( Worlds fouth largest stock market) मार्केट बन गया है। इंडियन एक्सचेंजो में सूचीबद्ध शेयरों का कुल वैल्यू 4.33 ट्रिलियन हो गया है जबकि हांगकांग का 4.29 ट्रिलियन है। पिछले साल भारत फ्रांस को पीछे छोड़ते हुए 5 वा सबसे बड़ा स्टॉक मार्केट बना था।

अभी अमेरिका दुनिया का सबसे बड़ा स्टॉक मार्केट है जिसकी वैल्यू 50.86 ट्रिलियन डॉलर है। चीन 8.44 ट्रिलियन डॉलर के साथ दूसरे और जापान 6.36 ट्रिलियन के साथ तीसरे नंबर पर है।

भारतीय स्टॉक मार्केट पांच दिसंबर को पहली बार चार ट्रिलियन डॉलर के पार पहुंचा था। इसमें से करीब दो ट्रिलियन डॉलर भारत में पिछले चार साल में जोड़े हैं। भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ रही बड़ी इकॉनमी है। साथ ही आर्थिक सुधारों ने भी भारत को दुनियाभर के निवेशकों का चहेता बना दिया है। पिछले साल सेंसेक्स के शेयरों में अल्ट्राटेक सीमेंट 3.04 प्रतिशत मजबूत हुआ है। इसके अलावा नेस्ले, पावर ग्रिड, टाटा मोटर्स, इंडसइंड बैंक, एचसीएल टेक, टीसीएस, टेक महिंद्रा, एनटीपीसी, आईटीसी, जेएसडब्ल्यू स्टील और टाटा स्टील में तेजी रही थी।

Related Articles

Back to top button