उत्तर प्रदेशमेरठराज्य

ज्वाला देवी मंदिर में भगवान चित्रगुप्त की मूर्ति स्थापना एवं विशाल भंडारे का आयोजन

धार्मिक आस्था और भक्तिमय वातावरण के बीच विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भगवान चित्रगुप्त की मूर्ति स्थापना की गई।

Meerut News : काली मां ज्वाला देवी मंदिर में भगवान चित्रगुप्त की मूर्ति स्थापना एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। काली मां ज्वाला देवी मंदिर में आयोजित भगवान चित्रगुप्त की मूर्ति स्थापना एवं विशाल भंडारे के मौके पर गौ रक्षा प्रकोष्ठ विश्व हिंदू महासंघ के उत्तर प्रदेश प्रभारी संजीव अग्रवाल उपस्थित रहे। धार्मिक आस्था और भक्तिमय वातावरण के बीच विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भगवान चित्रगुप्त की मूर्ति स्थापना की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित रहे और मंदिर परिसर जयकारों और भक्ति संगीत से गुंज उठा। भगवान चित्रगुप्त की मूर्ति स्थापना के दौरान श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
श्रद्धालुओं एवं भक्तों की सेवा करने का अवसर मिला
इस अवसर पर आयोजित विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान संजीव अग्रवाल ने कहा कि सेवा कार्य में शामिल होकर श्रद्धालुओं एवं भक्तों की सेवा करने का अवसर मिला। जिससे मन को आत्मिक शांति एवं विशेष संतोष की अनुभूति हुई। धार्मिक आयोजनों में सेवा करना न केवल पुण्य का कार्य है, बल्कि समाज में एकता, प्रेम और सहयोग की भावना को भी मजबूत करता है। कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं ने मां काली एवं भगवान चित्रगुप्त से सभी के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

Related Articles

Back to top button