अन्तर्राष्ट्रीय

ISIS ने लंदन, रोम और बर्लिन में पेरिस जैसे हमले की धमकी दी

एजेन्सी/ isis_ndtvलंदन: खुद को इस्लामिक स्टेट कहने वाले आतंकी समूह आईएसआईएस ने पेरिस हमले की तर्ज पर लंदन, बर्लिन और रोम को निशाना बनाने की धमकी दी है। इस संगठन ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें पेरिस और ब्रसेल्स हमले तथा अमेरिका में 11 सितंबर, 2001 के हमले की फुटेज है।

आईएसआईएस का यह वीडियो अलवाद मीडिया की ओर से जारी किया गया है। इसमें चेतावनी दी गर्द है, ‘अगर कल पेरिस में हुआ… तो कल लंदन, बर्लिन या रोम में होगा। यह संदेश तुम लोगों के लिए है। यह समझ लो की तुम्हारे पास बहुत कम विकल्प हैं। या तो इस्लाम कुबलू कर लो या फिर युद्ध का सामना करो।’

वीडियो में अरब लहजे वाली अंग्रेजी में आवाज सुनाई दे रही है। इसमें कहा गया कि आईएसआईएस के आतंकवादियों ने पेरिस में बमबारी और गोलीबारी की है। उन्होंने कहा, ‘सैनिक पेरिस की सड़कों पर गए और काफिरों का कत्ल किया। यह उस तरफ के देशों के लिए ऐहतियाती संदेश था।’

आईएसआईएस ने यह धमकी उस वक्त दी है जब एक हफ्ते पहले ही ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने आगाह किया था कि ‘जो भी सामाग्री आईएसआईएस के हाथ लगेगी वह उसी से पश्चिम पर हमला करेगा।’

गौरतलब है कि पिछले साल नवंबर में पेरिस में हुए हमलों में कम से कम 130 लोग मारे गए थे, वहीं पिछले दिनों ब्रसेल्स में किए गए हमलों में करीब 32 लोगों की मौत हो गई थी। इन दोनों ही हमलों की जिम्मेदारी आईएसआईए ने ली थी।

Related Articles

Back to top button