अन्तर्राष्ट्रीयटॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगव्यापार

कोरोना के कारण ब्रिटिश अर्थव्यवस्था में 300 साल के बाद सबसे बड़ी गिरावट

कोरोना के कारण ब्रिटिश अर्थव्यवस्था में 300 साल के बाद सबसे बड़ी गिरावट

लंदन : ब्रिटिश अर्थव्यवस्था को 300 साल बाद सबसे बड़ी गिरावट का सामना करना पड़ रहा है। इससे पहले 1709 में भयंकर शीतलहर के कारण उस समय ब्रिटेन की कृषि आधारित अर्थव्यवस्था बुरी तरह ध्वस्त हो गई थी। यह आंकड़ा ऑफिस ऑफ नेशनल स्टैटिस्टिक्स (ओएनएस) के मुताबिक है जिसके अनुसार 2020 में ब्रिटिश अर्थव्यवस्था में 9.9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

आंकड़ों के आधुनिक रिकॉर्ड के हिसाब से यह अब तक की सबसे बड़ी गिरावट है। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के आधार पर आंकड़े जुटाने की शुरुआत हुई थी। 2020 में आई गिरावट का अंदाजा इससे भी लगाया जा सकता है कि यह 2009 की आर्थिक मंदी के समय आई गिरावट से भी दोगुनी है।

हालांकि ब्रिटिश वित्त मंत्री ऋषि सुनक ने इस बड़ी गिरावट के बीच अच्छे संकेत मिलने की भी बात कही है। साथ ही अगले महीने अपने बजट स्टेटमेंट में अर्थव्यवस्था को राहत देने के लिए और कदम उठाने की ओर इशारा किया है।

उन्होंने कहा, ”आंकड़े दिखा रहे हैं कि महामारी के कारण किस तरह से अर्थव्यवस्था को झटका लगा है। पूरी दुनिया ने इसका सामना किया है। फिलहाल अर्थव्यवस्था में वापसी के कुछ सकारात्मक संकेत भी दिखने लगे हैं।” उन्होंने तीन मार्च को अपने बजट में रोजगार बचाने और अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए नई योजनाएं लाने का भरोसा दिलाया है।

[divider][/divider][divider][/divider]

ये भी पढें : पूजा चव्हाण आत्महत्या मामले में वनमंत्री संजय राठौड़ की मुसीबतें बढ़ीं – Dastak Times 

  1. देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें http://dastaktimes.org/ के साथ।
  2. फेसबुक पर फॉलों करने के लिए : https://www.facebook.com/dastak.times.9
  3. ट्विटर पर फॉलों करने के लिए : https://twitter.com/TimesDastak
  4. साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़वीडियो’ आप देख सकते हैं।
  5. youtube चैनल के लिएhttps://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos

Related Articles

Back to top button