व्यापार

जेफ बेजोस बने दुनिया के सबसे अमीर व्‍यक्ति

नई दिल्‍ली : अमीरों की लिस्ट में एक बार फिर उथल-पुथल हुई है। दुनिया सबसे रईस व्यक्ति का ताज गंवाकर बर्नार्ड अर्नाल्ट दूसरे नंबर पर आ गए हैं। अमेजन के पूर्व सीईओ और कभी दुनिया के सबसे रईस रह चुके जेफ बेजोस ने यह मुकाम फिर हासिल कर लिया है।

इस साल अमीरों की लिस्ट में टॉप पोजीशन पर तीन बार बड़ा बदलाव हो चुका है। पहले बर्नार्ड अर्नाल्ट ने एलन मस्क को पछाड़ा फिर जेफ बेजोस ने अर्नाल्ट को। इसके बाद एक बार अर्नाल्ट ने बेजोस को पीछे किया और आज बेजोस ने अर्नाल्ट को पछाड़ दिया। जेफ न केवल पहले अरबपति नंबर वन बने हैं बल्कि इस लिस्ट में 200 अरब डॉलर का नेटवर्थ वाले अकेले बिलेनियर हैं।

ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक जेफ बेजोस अब दुनिया के सबसे रईस व्यक्ति हैं। इनकी कुल संपत्ति 201 अरब डॉलर है। बुधवार को इनकी संपत्ति में 2.16 अरब डॉलर का इजाफा हुआ और बर्नार्ड अर्नाल्ट की दौलत में 2.80 की कमी हुई। इसका खामियाजा बर्नार्ड को उठाना पड़ा और वह पहले से लुढ़क कर दूसरे स्थान पर आ गए। बर्नार्ड का नेटवर्थ 199 अरब डॉलर है।

अरबपतियों की लिस्ट में गौतम अडानी एक और स्थान फिसल कर 16वें नंबर पर आ गए हैं। उनके पास 95.7 अरब डॉलर की कुल संपत्ति है। दूसरी ओर रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी 11वें स्थान पर और मजबूत हुए हैं। उनके पास 110 अरब डॉलर की संपत्ति हो गई है।

टॉप-10 अरबपतियों में बुधवार को केवल बर्नार्ड को ही नुकसान हुआ। एलन मस्क की दौलत में 3.10 अरब डॉलर का इजाफा हुआ। मार्क जुकरबर्ग की संपत्ति 3.23 अरब डॉलर बढ़ी। बिल गेट्स से लेकर सर्गी ब्रिन तक की संपत्ति में 338 मिलियन डॉलर से डेढ़ अरब डॉलर तक की बढ़ोतरी हुई।

Related Articles

Back to top button