ब्रेकिंगराजनीतिराज्य

कमल नाथ ने मुझे बैठने को कुर्सी तक नहीं दी : मंत्री इमरती देवी

भोपाल : मध्य प्रदेश में महिला बाल एवं विकास मंत्री इमरती देवी ने गुना जिले की घटना पर अफसोस जाहिर करते हुए कहा कि दोषियों को कड़ी सजा मिलेगी। उन्होंने गुरुवार को मीडिया से चर्चा करते कांग्रेस पर पलटवार किया और कहा कि अनुसूचित जाति-जनजाति विरोधी तो कांग्रेस हैं। मैंने इस बात को स्वयं ने महसूस किया है। मंत्री होने के बाद भी पूर्व सीएम कमल नाथ ने उन्हें कभी सम्मान से बैठने के लिए कुर्सी तक नहीं दी है, क्योंकि वह अनुसूचित जाति वर्ग से हैं। इमरती देवी ने कहा कि अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग पूरी तरह से भाजपा के साथ है। भाजपा ने वास्तविकता में अनुसूचित वर्ग के हित में कई कार्य किए हैं। इसका प्रमाण उपचुनाव में सभी को मिल जाएगा। उन्होंने बताया कि अनुसूचित वर्ग के लिए डबरा में 1 हजार आवासों का निर्माण किया जा रहा है। यह आवास भाजपा सरकार ने दिए हैं।

इमरती देवी ने पूर्व मुख्य मंत्री कमल नाथ से सवाल किया कि कांग्रेस स्वयं को वोटों के खातिर स्वयं को दलित हितैषी बता रही है। अगर उन्हें इस वर्ग की इतनी चिंता थी तो सवां साल में 2 अप्रैल की हिंसा में दर्ज हुए प्रकरण वापस क्यों नहीं लिए? दिग्विजय सिंह के स्थान पर फूल सिंह बरैया को राज्यसभा क्यों नहीं भेजा? गुना की घटना के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान तत्काल एक्शन लेते हुए एडीजीपी, कलेक्टर व एसपी को हटा दिया है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए उच्चस्तरीय कार्रवाई की जा रही है।

प्रदेश कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष रामनिवास रावत ने भी मीडिया से चर्चा करते हुए भाजपा को अनुसूचित वर्ग विरोधी करार दिया है। मारपीट का वीडियो देखकर अंग्रेजों जमाने के साथ मंदसौर गोली कांड की याद ताजा हो गई। उन्होंने ज्योतिराधित्य सिंधिया पर वार करते हुए है, बगैर नाम लिए कहा कि मंदसौर गोली कांड पर सीएम शिवराज सिंह चौहान को किसानों का हत्यारा बताने वाले आज खामौश क्यो है? रामनिवास रावत ने बताया कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ के निर्देश पर शुक्रवार को हालातों की वास्तविकता का पता लगाने के लिए 7 सदस्यीय दल जाएगा। इस दल में भी शामिल हूं। रामनिवास रावत ने कहा कि इस पूरे मामले की न्यायिक जांच होनी चाहिए। यह घटना किस के इशारे पर हुई, उसे भी सजा मिलनी चाहिए।

Related Articles

Back to top button