मध्य प्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

अहमद पटेल के निधन को कमलनाथ ने बताया व्यक्तिगत क्षति, दिल्ली रवाना

अहमद पटेल के निधन को कमलनाथ ने बताया व्यक्तिगत क्षति, दिल्ली रवाना
अहमद पटेल के निधन को कमलनाथ ने बताया व्यक्तिगत क्षति, दिल्ली रवाना

मध्यप्रदेश: दिग्गज कांग्रेस नेता अहमद पटेल का कोरोना संक्रमण की वजह से बुधवार को निधन हो गया। अहमद पटेल एमपी के दो पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और कमलनाथ के सबसे करीबियों में से एक माने जाते थे। पूर्व सीएम और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए उनके निधन को व्यक्तिगत क्षति बताया है। अहमद पटेल के निधन का समाचार मिलते ही कमलनाथ अपने सारे कार्यक्रम निरस्त कर दिल्ली रवाना हो गए हैं।

कमलनाथ ने ट्वीट कर अहमद पटेल के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है और परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा ‘मेरे बेहद करीबी मित्र, वर्षों के साथी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल के दुखद निधन का समाचार स्तब्ध करने वाला है।

उनका निधन मेरे लिये बेहद व्यक्तिगत क्षति है। उनका असमय चले जाना कांग्रेस परिवार के लिये ऐसी क्षति है जो सदैव अपूर्णीय है। परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएँ। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणो में स्थान व पीछे परिजनों को यह दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करे।

यह भी पढ़े: सीएम योगी का गुपकार समझौते’ को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला, बोली ये बात 

बता दें कि मध्यप्रदेश की राजनीति में अहमद पटेल का खासा दखल था। प्रदेश की सियासत में अर्जुन सिंह, मोतीलाल वोहरा से लेकर वर्तमान में दिग्विजय सिंह और कमलनाथ से उनके संबंध सबसे घनिष्ट माने जाते थे।

दिल्ली में सक्रिय रहने वाले अहमद पटेल ने कई मौकों पर मध्यप्रदेश कांग्रेस की राजनीतिक दिशा और दशा तय की। मध्यप्रदेश में दिग्विजय सिंह जब पहली बार मुख्यमंत्री बने तब उन्हें इस पद को दिलाने में अहमद पटेल की भूमिका भी मानी जाती है। 2018 के विधानसभा चुनाव से पहले कमलनाथ को कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष पद की कमान दिलाने में भी अहमद पटेल की भूमिका रही।

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहेंwww.dastaktimes.orgके साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए https://www.facebook.com/dastak.times.9और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें। साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़-वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनल https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videosपर। तो फिर बने रहियेwww.dastaktimes.orgके साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।

Related Articles

Back to top button