राजनीतिराज्यराष्ट्रीय

कर्नाटक : कांग्रेस नेता अहमद पटेल के निधन पर दिग्गजों ने जताया दुख

कर्नाटक : कांग्रेस नेता अहमद पटेल के निधन पर दिग्गजों ने जताया दुख
कर्नाटक : कांग्रेस नेता अहमद पटेल के निधन पर दिग्गजों ने जताया दुख

पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा, मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा, पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया समेत कई नेताओं ने कांग्रेस नेता अहमद पटेल के निधन पर दुख व्यक्त किया है। उनके निधन पर शोक जताते हुए देवेगौड़ा ने ट्वीट कर कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद अहमद पटेल के निधन से स्तब्ध हूं और बहुत दुखी हूं। उनके निधन से राष्ट्र और कांग्रेस के लिए एक बड़ी क्षति है। उनकी आत्मा को शांति मिले।

मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने अपने शोक संदेश में कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल जी के निधन से गहरा दुख हुआ। उनके परिवार, अनुयायियों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि। ओम शांति।

पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने भी अहमद पटेल के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीटर पर लिखा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मेरे अंतरंग मित्र अहमद पटेल के निधन से मैं गहरी पीड़ा में हूं।

यह भी पढ़े: सीएम योगी का गुपकार समझौते’ को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला, बोली ये बात 

कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार ने पटेल की मौत पर शोक व्यक्त करते हुए उन्होंने ट्वीट कर कहा कि उनके निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है। मैं दु:ख की इस घड़ी में उनके परिवार के साथ हूं। कांग्रेस पार्टी के सबसे महत्वपूर्ण नेताओं में से एक अहमद पटेल के निधन से गहरा दुख और सदमा पहुंचा है। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहेंwww.dastaktimes.orgके साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए https://www.facebook.com/dastak.times.9और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें। साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़-वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनल https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videosपर। तो फिर बने रहियेwww.dastaktimes.orgके साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।

Related Articles

Back to top button