जीवनशैली

KBC का अहसास कराएगा ‘खेल मिनटों का’ गेम

दस्तक टाइम्स एजेन्सी/ khel_minato_ka_27_01_2016हम सभी को ‘कौन बनेगा करोड़पति’ काफी पसंद आया था और क्यों न आए? इसने न केवल हमारे जनरल नॉलेज को चैलेन्ज किया बल्कि सभी पार्टिसिपेंट्स को मौका दिया, हर सही जवाब पर बड़ी प्राइस मनी जीतने का। और अब जब आप इसके अगले सीजन का इंतजार कर रहे हैं तो हम चाहते हैं आप इसे अपने स्मार्टफोन पर ही दोबारा जीयें।

‘खेल मिनटों का’ एक नया ऐप है जो उसी यूफोरिया को रीक्रिएट करता है और आपको हर हफ्ते प्राइज जीतने का मौका भी देता है। ‘खेल मिनटों का’ एक रियल-टाइम क्विजिंग ऐप है जो आपको अपना सामान्य ज्ञान टेस्ट कराता है साथ ही ऐप के बाकी गेमर्स के साथ मुकाबला करने का भी मौका देता है।

आप अपने टॉपिक्स खुद चुन सकते हैं। बिजनेस, मूवी, लाइफस्टाइल, स्पोर्ट्स और फूड में से चुन सकते हैं। ये रोज के लिए है। जो ट्राय करके कुछ प्राईज जीतना चाहते हैं उनके लिए ये ऐप एक वीकली फिनाले करेगी जो हर गुरूवार को रात 9 बजे होगी।

इसमें 10 पार्टिसिपेंट्स को प्राइज मिलेगा। पहला प्राइज है 25000 रुपए का। इसके अलावा सभी पार्टिसिपेंट्स के लिए 1000 रुपए हैं। फिनाले में हिस्सा लेने के लिए 10 रुपए का एक टिकट जरूर खरीदना पड़ेगा। वो पार्टिसिपेंट जो उस दिन सभी सवालों का जवाब देगा और सबसे ज्यादा मार्क्स स्कोर करेगा, वही टॉप प्राइज जीतेगा।

 

Related Articles

Back to top button