राज्य

केरल के सरकारी कर्मचारी ने की दुनिया के सबसे ऊंचे ज्वालामुखी ओजस डेल सलाडो की चढ़ाई:

नई दिल्ली ( विवेक ओझा) : केरल के सरकारी कर्मचारी शेख हसन खान ने दुनिया के सबसे ऊंचाई पर स्थित ज्वालामुखी ( World’s highest volcano) ओजोस डेल सलाडो ( Ojos del salado) की चढ़ाई को सफलतापूर्वक संपन्न किया है। यह 22600 फीट से भी अधिक ऊंचाई पर स्थित है। यह दक्षिण अमेरिकी देश चिली की भी सबसे ऊंची चोटी है।

36 वर्षीय खान द्वारा फतह की गई यह सातवीं सबसे ऊंची चोटी है। उनका कहना है कि वो जलवायु परिवर्तन के प्रभावों के बारे में दुनिया को संदेश देना चाहते हैं। पिछले माह ही शेख हसन खान ने दक्षिण अमेरिका के सबसे ऊंचे शिखर ( Highest peak in south america) माउंट एकांकागुआ की भी चढ़ाई की थी। यह दक्षिण अमेरिका की एंडीज़ पर्वतमाला की सबसे ऊँची चोटी है। यह एक मृत ज्वालामुखी पर्वत है।

एंडीज़ पर्वतमाला: एंडीज़ पर्वतमाला एक नवीन मोड़दार तथा विश्व की सबसे लंबी पर्वतमाला (7200 किमी.) है। इसका विस्तार दक्षिण अमेरिका के सात देशों (वेनेजुएला, कोलंबिया, इक्वाडोर, पेरू, बोलीविया, चिली, अर्जेंटीना) में है।

माउंट एकांकागुआ की ऊँचाई 6962 मीटर है जबकि 8,850 मीटर की ऊँचाई के साथ माउंट एवरेस्ट विश्व की सबसे ऊँची पर्वत चोटी है। यह एशिया के बाहर विश्व का सबसे ऊँचा पर्वत भी है तथा दक्षिण अमेरिकी देश अर्जेंटीना में स्थित है।

Related Articles

Back to top button