ज्ञान भंडार

4 अगस्त 2021 का राशिफल: जानिए आज क्या कहती है आपकी राशि, कैसा रहेगा आज आपका दिन

मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |

आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | कार्यो में जल्दबाजी या अति उत्साह दिखाना गड़बड़ी की वजह बन सकता है | आज परिवार के किसी सदस्य की बात को अनदेखा करना उनकी नाराजगी की वजह बनेगा | स्वास्थ्य को लेकर आपका दिन अच्छा है |

वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |

आज आपका दिन बढ़िया बीतेगा | कामकाज को लेकर दिन दुसरो की मदद से आगे बढ़ेगा | आज थोड़े फायदे के चक्कर में नुकसान कर सकते है | छात्र पढाई में मन लगाएंगे | आज जीवनसाथी से ऐसी कोई बात ना कहे, जिससे तनाव पैदा होने की सम्भावना हो |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | किसी निजी कार्य को लेकर बनाई गयी योजना सफल हो सकती है | विदेश में रहने वाले जातक परिवार से मिलने की योजना बना सकते है | व्यापारियों को आज अच्छा लाभ होगा, जो उन्हें दिनभर की थकान भुला देगा | सेहत को लेकर दिन ठीक है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | किसी मित्र से चल रही तनावपूर्ण स्थिति आज खत्म होगी | निजी व्यस्तता के चलते नौकरीपेशा जातक ऑफिस से छुट्टी ले सकते है | शाम को किसी धार्मिक कार्यक्रम का हिस्सा बन सकते है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम और सहयोग बढ़ेगा |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो
आज आपका दिन ठीकठाक फल देने वाला साबित होगा | आलस्य से घिरे रहेंगे, जिससे आपके कार्य भी प्रभावित हो सकते है | किसी को उधार दिया धन मिल सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति को संबल मिलेगा | शाम का समय आप दोस्तों संग मौज मस्ती में बीता सकते है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | निवेश किया गया धन अच्छा रीटर्न दे सकता है | जीवनसाथी किसी मामले में आपसे राय ले सकता है | रोजगार में बदलाव की सोच रहे जातक फ़िलहाल विचार को त्याग दे | घर परिवार का खुशहाली भरा माहौल आपको ख़ुशी देगा |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन शान्तिभरा रहेगा, जिससे सुकून महसूस करेंगे | व्यापारी जातक आज अपने व्यापार को लेकर कुछ निर्णय या योजनाए बना सकते है | आज किसी मित्र को आपकी जरूरत पड़ने वाली है | दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी संग अच्छा समय बिताएंगे |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन कुछ कमजोर प्रतीत हो रहा है | आज ऐसे कार्य हाथ में ना ले, जिनकी पूरा होने की संभावना कम है | आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी | इस राशि के छात्रों को धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है | संतान के विवाह में कोई अड़चन परेशान कर सकती है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | नौकरीपेशा जातक अपने किसी सहयोगी से उलझ सकते है, ऐसी स्थिति से बचे | कामकाज को लेकर दिन ठीक बीतेगा | शाम को घर में आये मेहमानो के चलते खर्चा हो सकता है | जीवनसाथी संग रिश्ते में हल्का तनाव रहेगा |

मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | मन में कुछ नए विचार आएंगे, जिन्हे मित्र या करीबी से शेयर कर सकते है | परिवार में सम्पति के बंटवारे को चर्चा आपको परेशान कर सकती है | ससुराल पक्ष से कोई शख्स मुलाकात के लिए आ सकता है | आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा |

कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | जीवनसाथी की आध्यात्म में रूचि आपको भी आकर्षित करेगी | किसी सम्पति को लेकर डील आज पूरी हो सकती है | खानपान के मामले में थोड़े सतर्क रहे, पेट संबंधी विकार हो सकता है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम की बयार रहेगी |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | आज के दिन क्रोध आपका सबसे बड़ा दुश्मन साबित होगा, इससे बचे | कामकाज को लेकर दिन थका देने वाला रहेगा | संतान से जुडी कोई खबर आपको परेशान कर सकती है | दाम्पत्य जीवन ठीकठाक रहेगा |

Related Articles

Back to top button