Crime News - अपराधNational News - राष्ट्रीयState News- राज्य

मुंबई : गैस सिलेंडर हादसे में घायल एक महिला की मौत, 13 गंभीर

मुंबई : गैस सिलेंडर हादसे में घायल एक महिला की मौत, 13 गंभीर
मुंबई : गैस सिलेंडर हादसे में घायल एक महिला की मौत, 13 गंभीर

मुंबई: मुंबई के लालबाग इलाके में हुए सिलेंडर हादसे में घायल एक महिला ने अस्पताल में सोमवार तड़के दम तोड़ दिया है। एक दिन पहले यानी रविवार को लालबाग स्थित बिल्डिंग में एक वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान भोजन बनाते समय गैस सिलेंडर फटने से 20 लोग घायल हो गए थे। इसमें से चार घायलों को मामूली चोट आने के कारण तीन-चार घंटे के बाद ही अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी, जबकि 13 घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।

हादसे में दम तोड़ने वाली महिला की पहचान सुशीला बांगरे (62) के रूप में हुई गई है। वह मसीना अस्पताल में भर्ती थीं। हादसे में घायल सभी लोगों का इलाज केईएम अस्पताल और मसीना अस्पताल में हो रहा है।

यह भी पढ़े: सरकार के पास गन्ना किसानों के लिए पैसा नहीं : प्रियंका गांधी 

इस हादसे में घायल प्रथमेश मुंगे, रोशन अंधारी, मंगेश राणे, ज्ञानदेव सावंत, विनायक शिंदे, ओम शिंदे, यश शिंदे, करीम, मिहीर चव्हाण, ममता मुंगे का इलाज केईएम अस्पताल में हो रहा है, जबकि वैशाली, हिमांशु, त्रिशा, बिपीन और सूर्यकांत का इलाज मसीना अस्पताल में हो रहा है। केईएम अस्पताल के प्रमुख हेमंत देशमुख के अनुसार इन सभी का इलाज अनुभवी डॉक्टरों की देखरेख में जारी है।

स्थानीय पार्षद अनिल कोकिल के अनुसार लालबाग स्थित साराभाई बिल्डिंग में रहने वाले मंगेश राणे का मंडप डेकोरेटर का व्यवसाय है। उनके घर में ही शादी का प्रोग्राम था। इसी वजह से उनके घर में रिश्तेदार आए हुए थे। मंगेश राणे ने इसी इमारत के एक घर में मंडप डेकोरेटर का सामान भी रखा था। इसमें गैस सिलेंडर भी थे।

रविवार सुबह अचानक गैस सिलेंडर में रिसाव होने लगा था। इसकी जानकारी मिलने के बाद लोग भाग-दौड़ कर ही रहे थे कि अचानक सिलेंडर फट गया। इस घटना में साराभाई बिल्डिंग की कई दीवारें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इस हादसे के बाद यहां के निवासियों को पास ही स्थित होटल में रखा गया है। बिल्डिंग में क्षतिग्रस्त दिवारों की मरम्मत का काम जारी है।

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहेंwww.dastaktimes.orgके साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए https://www.facebook.com/dastak.times.9और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें। साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़-वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनल https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videosपर। तो फिर बने रहियेwww.dastaktimes.orgके साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।

Related Articles

Back to top button