फीचर्ड

Live: बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम के ताज़ा अपडेट

दस्तक टाइम्स/एजेंसी- 08-1446949726-bihar-election-results-liveपटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2015 की मतगणना शुरू हो चुकी है। मतगणना के साथ-साथ एक-एक कर सभी सीटों के रुझान व परिणाम आ रहे हैं।

 ताजा रुझान- भाजपा गठबंधन 90 और महागठबंधन 61 सीटों पर और अन्य 03 पर आगे

9:39 बजे।

9:34 बजे। ताज़ा रुझा- नोखा से बीजेपी के रामेश्‍वर चौरसिया पीछेचल रहे है। मुजफ्फरपुर मे 9 सीटो पर एनडीए आगे, एक पर निर्दलीय। मुजफ्फरपुर में नरेंद्र कुमार, कुढंनी में बीजेपी आगे, नगर से बीजेपी के सुरेश शर्मा आगे। पारु से बीजेपी के अशोक सिंह आगे, साहेबगंज से बीजेपी के राजकुमार आगे। बरुराज से बीजेपी के अरुण कुमार सिंह आगे। काँटी से निर्दल अशोक चौधरी आगे, मीनापुर से राजद के राजीव कुमार आगे। बोचाहँ से बेबी कुमारी निर्दल आगे, औराई से बीजेपी के रामसूरत राय आगे। गायघाट से बीजेपी के विणा देवी आगे, सकरा से बीजेपी के अर्जुन राम आगे। 9:29 बजे। लाल कृष्ण आडवाणी ने बिहार में एक भी रैली नहीं की। आज उनका जन्म दिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्हें बधाई देने के लिये उनके आवास पर पहुंचे हैं। 9:25 बजे। शुरुआती रुझानों ने 90 प्रतिशत एक्ज‍िट पोल्स को उठा कर पटक दिया है। अगर रुझान ऐसे ही रहे, तो एक्ज‍िट पोल्स पर प्रश्न उठ सकते हैं। 9:20 बजे। भाजपा के कार्यालयों पर जश्न का माहौल है। ढोल नगाड़े बज रहे हैं। 9:17 बजे। बिहार में एनडीए आगे: शिवहर में लवली आनंद आगे। 9:14 बजे। भाजपा के रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि परिणाम के इंतजार कीजिये, अभी कुछ नहीं कहूंगा। 9:10 बजे। भाजपा के महासचिव राम माधव ने कहा कि जीत कई फैक्टरों के आधार पर होती है। जातिवाद पर चुनाव लड़ने से कुछ नहीं होता। 9:06 बजे। ताजा रुझान के आधार पर- पूर्णिया के बाइसी से ओवैसी की पार्टी AIMIM के उम्‍मीदवार आगे चल रही हैं। विक्रम सीट से बीजेपी आगे चल रही हैं, बेगुसराय से भी बीजेपी आगे चल रही है। जीरादेई से बीजेपी की आशा देवी आगे चल रही हैं। कांग्रेस के अजीत शर्मा भागलपुर से पीछे चल रहे हैं। मुजफ्फरपुर के मीनापुर से बीजेपी के अजय कुमार। बरुराज से बीजेपी के अरुण सिंह आगे। राघोपुर से लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्‍वी यादव आगे। भागलपुर से कांग्रेस के अजीत शर्मा पीछे चल रहे है। बोचाहान से जेडीयू के रमई राम पीछे चल रहे है। फुलवारी से जेडीयू के श्‍याम रजक आगे चल रहे है। हम के शकुनी चौधरी आगे चल रहे है। 9:04 बजे। शहनवाज हुसैन ने कहा है कि एनडीए की सरकार बिहार में बनेगी। वहीं चिराग पासवान भी जीत को लेकर आश्वत हैं। 9 बजे। एनडीए की 56 में से 40 सीटें हैं, एलजेपी 7 पर आगे हैं। वहीं महागठबंधन में जदयू 22 और राजद 16 पर आगे है। 8:57 बजे। स्तंभकार तवलीन सिंह ने कहा है कि यह जंग पुरानी पॉलिटिक्स और नई पॉलिटिक्स की है। नीतीश कुमार ने सड़कों के अलावा कोई विकास नहीं दिखता है। 8:55 बजे। मधेपुरा से भाजपा के विजय कुमार आगे। सीमांचल में भाजपा को बढ़त मिली है, जबकि मिथ‍िला में महागठबंधन आगे। 8:52 बजे। मोकामा से निर्दलीय उम्‍मीदवार अनंत सिंह आगे चल रहे हैं। अनंत सिंह बाहुबलियों में से एक हैं। वहीं राघोपुर से लालू के बेटे तेजस्वी यादव आगे चल रहे है। 8:48 बजे। भाजपा कुल 40 सीटों पर आगे है। उसकी सहयोगी दल दो-दो सीटों पर आगे हैं। महागठबंधन में जदयू 15, राजद 11 सीटों पर आगे है। 8:46 बजे। सियोहर से जीतन राम मांझी की पार्टी की लवली आनंद आगे। मधेपुरा में लालू को झटका, यहां भाजपा के विजय कुमार आगे। 8:45 बजे। पटना के बांकेपुर से नितिन आगे, बेगुसराय से कांग्रेस उम्मीदवार आगे।

 8:43 बजे। क्षेत्रवार बात करें तो शहरी क्षेत्रों में भाजपा आगे है। जैसे-जैसे ग्रामीण इलाकों के परिणाम आयेंगे, वैसे-वैसे महागठबंधन के आगे होने की उम्मीदें बढ़ सकती हैं। 8:42 बजे। मिथ‍िला में भाजपा की उम्मीदें धूमिल हो रही हैं। यहां की लगभग सभी सीटों पर महागठबंधन आगे है। 8:39 बजे। पटना के बाकेंपुर से भाजपा के नितिन नवीन आगे हैं। लालू के बेटे तेजस्वी राघोपुर से आगे हैं। 8:38 बजे। एनडीए की 44 सीटों में से भाजपा 36, एलजेपी और आरएसपी दो-दो सीटों पर आगे हैं। वहीं महागठबंधन में जदयू 13 और राजद 10 सीटों पर आगे है। 8:32 बजे। कांटे की टक्कर जारी है। अब हर ईवीएम के खुलने के साथ-साथ परिणाम उलट-पुलट होते रहेंगे। 8:31 बजे। पटना साहिब से भाजपा के नंद किशोर आगे हैं। यहां से शत्रुघ्न सिन्हा सांसद हैं। बोधगया से श्यामदेव पासवान आगे। 8:29 बजे। अलौली की सीट से राम‍ विलास पासवान के भाई पशुपति पारस आगे हैं। 8:28 बजे। पोस्टल बैलेट के आधार पर एनडीए 39, महागठबंधन 21 सीटों पर आगे। अब ईवीएम खुलने जा रही हैं। 8:27 बजे। अरवल में भाजपा के चितरंजन कुमार आगे। 8:25 बजे। मखदुमपुर से जीतन राम मांझी आगे। भागलपुर से भाजपा के अर्जित शासवत आगे। 8:22 बजे। रफीगंज से जदयू के उम्मीदवार आगे। 8:19 बजे। भागलपुर में भाजपा के उम्मीदवार आगे। तारापुर से शकुनी चौधरी आगे। 8:16 बजे। भाजपा के सहयोगी दलों में मांझी की पार्टी का प्रदर्शन सबसे अच्छा होने की उम्मीद है। 8:14 बजे। एनडीए 5 और महागठबंधन 3 सीटों पर आगे। 8:12 बजे। पहला रुझान- भाजपा और जदयू एक-एक सीट पर आगे। 8 बजे। सभी केंद्रों पर मतगणना शुरू हुई। सबसे पहले पोस्टल बैलट खुलने शुरू हुए हैं। सुबह 7:58 बजे। सभी तैयारियां पूरी, चुनाव आयोग की घंटी का इंतजार।

Related Articles

Back to top button