अन्तर्राष्ट्रीयटॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराष्ट्रीय

एलओसी पर रात भर चली मुठभेड़ में पाकिस्तान के पांच सैनिक मारे गये

जम्मू: जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर भारतीय सेना द्वारा रात भर की गई जवाबी कार्रवाई में पांच पाकिस्तानी सैनिक मारे गए और तीन घायल हो गए। यह जानकारी सुरक्षा सूत्रों से मिली।

सूत्रों ने कहा, पाकिस्तान ने गुरुवार को पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के मनकोट सेक्टर में नागरिकों व उनकी सुविधाओं को निशाना बनाते हुए बिना वजह गोलीबारी शुरू कर दी।

सूत्रों ने आगे कहा, पाकिस्तान की सेना द्वारा नागरिक सुविधाओं को लक्ष्य बना कर किए गए अंधाधुंध गोलीबारी में नागरिक संपत्ति को नुकसान हुआ।

उन्होंने आगे कहा, इसके बाद भारतीय सेना द्वारा जवाबी कार्रवाई की गई, जिसमें पांच पाकिस्तानी सैनिक मारे गए और तीन घायल हो गए। उनके कई बंकर भी नष्ट कर दिए गए हैं।

यह भी पढ़े:- 24 घंटे में 527 मिले नये मरीज, पूर्वोत्तर में संक्रमितों की संख्या 323851 हुई 

दोनों पक्षों के बीच 2 घंटे तक गोलीबारी हुई। इस साल की शुरुआत के बाद से पाकिस्तान ने कई बार साल 1999 में दोनों देशों के बीच हुए द्विपक्षीय युद्धविराम समझौते का उल्लंघन किया है।

जम्मू एवं कश्मीर में जनवरी 2020 से नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान द्वारा 3200 से अधिक संघर्ष विराम उल्लंघन में 30 नागरिक मारे गए हैं और 100 से अधिक घायल हुए हैं।

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहेंwww.dastaktimes.org के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए https://www.facebook.com/dastak.times.9 और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें। साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़ वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनल https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos पर। तो फिर बने रहिये www.dastaktimes.org के साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।

Related Articles

Back to top button