उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

लखनऊ पुलिस कमिश्नर ने छह पुलिस उपायुक्तों का किया स्थानान्तरण

लखनऊ: लखनऊ पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने आज पुलिस उपायुक्तों का स्थानान्तरण किया। इसके बाद छह पुलिस उपायुक्तों के स्थान में बदलाव हो गया है।

बता दें कि, पुलिस उपायुक्तों के हुए स्थानान्तरण में शालिनी सिंह को पुलिस उपायुक्त उत्तरी से पुलिस उपायुक्त मुख्यालय, रईस अख्तर को पुलिस उपायुक्त दक्षिणी से पुलिस उपायुक्त उत्तरी, संजीव को पुलिस उपायुक्त पूर्वी, रवि कुमार को पुलिस उपायुक्त दक्षिणी, ओम प्रकाश सिंह को पुलिस उपायुक्त अधिसूचना एवं सुरक्षा से पुलिस उपायुक्त सुरक्षा उच्च न्यायालय और श्याम नारायण सिंह को पुलिस उपायुक्त सुरक्षा उच्च न्यायालय से पुलिस उपायुक्त अधिसूचना एवं सुरक्षा बनाया गया है।

यह भी पढ़े: ग्राम्य विकास से जुड़े कार्यों के संचालन में लाएं और तेजी : योगी आदित्यनाथ – Dastak Times 

बताते चलें कि, पुलिस उपायुक्त पूर्वी बने संजीव और पुलिस उपायुक्त दक्षिणी बने रवि कुमार अभी हाल ही में स्थानान्तरण के बाद पुलिस कमिश्नरेट में आये हैं। इनके लिए पुलिस कमिश्नरेट में पहली बार दायित्व दिया गया है।

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें www.dastaktimes.org  के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए  https://www.facebook.com/dastak.times.9 और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें। साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़-वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनल  https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos पर। तो फिर बने रहिये  www.dastaktimes.org के साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।   

Related Articles

Back to top button