Travel News - पर्यटन

महादेव घाट होगा आकर्षण का केन्द्र : किड्स प्ले ग्राउंड करेगा सैलानियों को आकर्षित

महादेव घाट होगा आकर्षण का केन्द्र : किड्स प्ले ग्राउंड करेगा सैलानियों को आकर्षित
महादेव घाट होगा आकर्षण का केन्द्र : किड्स प्ले ग्राउंड करेगा सैलानियों को आकर्षित

रायपुर: महादेव घाट एनीकट परिक्षेत्र को यहां आने वाले सैलानियों और आगान्तुकों के लिए आकर्षक बनाने के लिए निर्माण और विकास कार्यों के लिए बीस करोड़ तीस लाख 41 हजार रूपये खर्च किए जाएंगे।

दुर्ग एवं रायपुर जिले के अंतर्गत एनीकट परिक्षेत्र में बच्चों के लिए किड्स प्ले ग्राउंड, फाउन्टेन एवं प्रकाश आकर्षक साज-सज्जा युक्त शानदार गार्डन बनाया जाएगा।

यह भी पढ़े: सरकार के पास गन्ना किसानों के लिए पैसा नहीं : प्रियंका गांधी 

यहां पर पार्किंग फूड जोन, स्ट्रीट लाईट एवं दोनों तरफ लेण्ड स्केपिंग युक्त एफ्रोच रोड़ का भी निर्माण कराया जाएगा। इसी तरह खारून नदी के दोनों तटों को जोड़ने के लिए सस्पेशन ब्रिज बनाने के साथ अन्य कार्य कराया जाना प्रस्तावित है।

महादेव घाट एनीकट परिक्षेत्र के विकास और निर्माण कार्यों को कराने के लिए राज्य शासन के जल संसाधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन से मुख्य अभियंता महानदी परियोजना जल संसाधन विभाग रायपुर को प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहेंwww.dastaktimes.orgके साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए https://www.facebook.com/dastak.times.9और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें। साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़-वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनल https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videosपर। तो फिर बने रहियेwww.dastaktimes.orgके साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।

Related Articles

Back to top button