अन्तर्राष्ट्रीय

पेरिस में राहगीरों पर हमला करने वाले व्यक्ति गिरफ्तार, एक की मौत, दो अन्य घायल

नई दिल्ली: फ्रांस की पुलिस ने पेरिस में शनिवार रात राहगीरों को निशाना बनाने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना में आरोपी ने जर्मनी के एक पर्यटक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी और दो अन्य घायल हो गए। फ्रांस के गृह मंत्री ने यह जानकारी दी। पुलिस ने 25 वर्षीय फ्रांसीसी व्यक्ति को पकड़ लिया। आरोपी इससे पूर्व भी हिंसक अपराध के लिए चार साल जेल की सजा काट चुका है।

फ्रांस के गृह मंत्री गेराल्ड डर्मैनिन ने कहा कि अपनी गिरफ्तारी के बाद उसने विशेष रूप से फलस्तीनी क्षेत्रों में मुसलमानों के मरने पर दुख व्यक्त किया और दावा किया कि फ्रांस एक सहयोगी था। हमलावर ने अल्लाहु अकबर के नारे भी लगाए। व्यक्ति दूसरों को मारने के लिए तैयार था। बता दें हमलावर चाकू लेकर एक जर्मन जोड़े के पीछे भागा। घटना में उनमें से एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसके बाद उसने दो अन्य लोगों को हथौड़े से हमला करके घायल कर दिया।

Related Articles

Back to top button