छत्तीसगढ़राज्य

पूर्व आईएएस अफसर,दो पद्मश्री सम्मानित सहित कई नामचीन हस्तियां भाजपा में शामिल

रायपुर : गुरुवार को प्रदेश की कई नामचीन हस्तियां भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा का दामन थामने वालों में छत्तीसगढ़ी सिनेमा के सुपरस्टार पद्मश्री अनुज शर्मा, पद्मश्री पंथी नर्तक डा. राधेश्याम बारले,पूर्व आईएएस अफसर आरपीएस त्यागी त्यागी के साथ और कई बड़े चेहरे शामिल हैं। पूर्व आईएएस नीलकंठ टेकाम भी शामिल होने वाले थे पर उनका वीआरएस अभी स्वीकृत नहीं हुआ है इसलिए वे शामिल नहीं हो पाए।

स्वीकृति के बाद ही वे शामिल होंगे। इनके अलावा मौर्य समाज के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र नायक पटेल, विजय कुमार ध्रुव,पार्षद अमर बसंल, एडवोकेट निशांत कुमार श्रीवास्तव, स्वामी कृष्ण प्रमन्नाचार्य शामिल हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, प्रभारी ओम माथुर समेत तमाम वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में सभी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
एक्टर अनुज शर्मा के साथ भाजपा में शामिल होने वालों में फिल्म डायरेक्टर, कोरियोग्राफर, वकील सहित कई बड़ी हस्तियां

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा रमन सिंह , विधायक श्री बृजमोहन अग्रवाल, सांसद श्री सुनील सोनी, प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप, श्री विजय शर्मा सहित वरिष्ठ नेता गण मौजूद रहे। कार्यक्रम में कार्यकतार्ओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि होनहार प्रबुद्ध लोगों का पार्टी में हार्दिक अभिनंदन और स्वागत है। आप सबके आने से पार्टी और मजबूत होगी। अटल जी के बनाए छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल की सरकार ने दशा और दिशा को खराब करके रख दिया है। अब छत्तीसगढ़ को बचाना है। सबके आने से भाजपा को मजबूती मिलेगी।

भाजपा में प्रवेश होने के बाद पूर्व आईएएस आरपीएस त्यागी ने कहा कि, कांग्रेस एक परिवार की पार्टी है। कांग्रेस में किसी की नहीं सुनी जाती। भाजपा सनातन धर्म की रक्षा के लिए काम कर रही, जिससे प्रभावित होकर मैंने भाजपा ज्वाइन की। 2023 में भाजपा को जीताना है यही हमारा लक्ष्य है। वहीं, पद्मश्री डॉ. राधेश्याम बारले ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोक कलाकारों के लिए बेहतर काम किया है। उनकी नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा ज्वाइन की है। 2023 में भाजपा की सरकार बने इसके लिए काम करेंगे।

Related Articles

Back to top button