अपराधआज़मगढ़उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़ब्रेकिंगराज्य

नकाबपोश बदमाशों ने पति की गला रेतकर की हत्या, पत्नी की हालत गम्भीर

नकाबपोश बदमाशों ने पति की गला रेतकर की हत्या, पत्नी की हालत गम्भीर

आजमगढ़ : मुबारकपुर थाना क्षेत्र के भगत पुरवा अमिलो में बीती रात अज्ञात बदमाशों ने छत पर सो रहे दम्पति पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में बदमाशों ने पति की गला रेत कर हत्या कर दी, वहीं पत्नी को भी चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल पत्नी को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

मुबारकपुर के भगत पुरवा अमिलो गांव निवासी दिनेश राम (34) अपनी पत्नी पत्नी बीना (31) के साथ मंगलवार की रात भोजन के बाद घर में अंदर गर्मी होने पर सोने के लिए छत पर चले गया। देर रात अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने धारदार हथियार से दिनेश की गला रेत कर हत्या कर दी।

हलचल को सुनकर पत्नी के उठने पर बदमाशों ने उसे भी चाकू मारकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। पत्नी के शोर की आवाज को सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। लोगों ने वारदात की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा घटना की छानबीन में जुट गयी है।

[divider][/divider][divider][/divider]

यह भी पढ़े:— आजमगढ़ में निर्वतमान प्रधान पुत्र को बदमाशों ने मारी गोली, हालत गम्भीर 

  1. !देशदुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें http://dastaktimes.org/ के साथ।
  2. फेसबुकपर फॉलों करने के लिए : https://www.facebook.com/dastak.times.9
  3. ट्विटरपर फॉलों करने के लिए : https://twitter.com/TimesDastak
  4. साथही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़वीडियो’ आप देख सकते हैं।
  5. youtube चैनलके लिएhttps://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos

Related Articles

Back to top button