राज्यस्पोर्ट्स

ओलंपिक के छठे दिन इन खेलो में पदक की उम्मीद

स्पोर्ट्स डेस्क : भारत का ओलंपिक के पांचवें दिन का अभियान खत्म हो गया और भारत को कोई नया पदक नहीं मिला. वैसे भारत के लिए अब तक एकमात्र पदक देश की स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने रजत जीता था. इसके बाद अब तक देश को टोक्यो ओलंपिक में अब तक दूसरा पदक नहीं मिला है.

इस प्रदर्शन से अब भारत पदक तालिका में 40वें स्थान पर आ गया है. भारतीय प्लेयर टोक्यो ओलंपिक के छठे दिन फिर से पदक के लिए अपना दमखम दिखने वाले है. देश को अभी बैडमिंटन, बॉक्सिंग और हॉकी में भारत की पदक जीतने की उम्मीद बाकी है. वही पहलवानी (रेसलिंग), जैवलिन (भाला फेंक) से पदक की आस बढ़ी है.

छठे दिन का शेड्यूल

महिला हॉकी: भारत बनाम ब्रिटेन (पूल ए), भारतीय समयानुसार सुबह 6.30 बजे

बैडमिंटन: पीवी सिंधु (महिला एकल ग्रुप चरण), भारतीय समयानुसार सुबह 7:30 बजे
बीसाई प्रणीत (पुरुष एकल ग्रुप चरण), भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे

तीरंदाजी (व्यक्तिगत स्पर्धा): तरुणदीप राय (पुरुष अंतिम 32), भारतीय समयानुसार सुबह 7:31 बजे

प्रवीण जाधव (पुरुष अंतिम 32), भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30 बजे

दीपिका कुमारी (महिला अंतिम 32), भारतीय समयानुसार दोपहर 2:14 बजे

रोइंग: अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह (पुरुष डबल स्कल्स सेमीफाइनल A/B 2), भारतीय समयानुसार सुबह 8:00 बजे

सेलिंग: केसी गणपति और वरुण ठक्कर (पुरुष स्किफ 49ER), भारतीय समयानुसार सुबह 8:35 मिनट से

मुक्केबाजी: पूजा रानी (महिला 75 किग्रा वर्ग, अंतिम 16), भारतीय समयानुसार दोपहर 2:33 बजे

Related Articles

Back to top button