अपराधउत्तर प्रदेशमेरठ

Meerut Crime News : गणेशपुर में हुए दोहरे हत्याकांड में फरार 25 हजारी दबोचा

ग्राम मेहरमति गणेशपुर थाना सरधना मेरठ में हुई हत्या के मामले में था फरार

Meerut News : थाना सरधना पुलिस ने ग्राम महेरमति गणेशपुर में हुई दोहरे हत्याकांड में फरार 25 हजारी ईनामी को पुलिस ने दबोच लिया है। दिनांक 21 मार्च 2026 को सहीद पुत्र बल्लू निवासी ग्राम मेहरमति गणेशपुर थाना सरधना मेरठ द्वारा थाना सरधना पर लिखित सूचना दी गयी कि अभियुक्तों द्वारा चाकू, लाठी, सरिया आदि से लैस होकर उसके भाइयों भूरा, सहीमुद्दीन व तोहिद के ऊपर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया गया। बचाने आये सलमान पुत्र बजरू, एहसान पुत्र इरशाद तथा अजरू पुत्र फरमूद के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।

अभियुक्त जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार
गांव के अन्य लोगों के आने पर अभियुक्त जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गये। वादी द्वारा घायलों को उपचार हेतु ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में भूरा व सहीमुद्दीन की मृत्यु हो गयी। घटना के संबंध में थाना सरधना पर हत्या का मुकदमा इरशाद उर्फ चुन्नू, युसूफ पुत्र नसीर, रहीस खां पुत्र वशीर, वाहिद पुत्र जाहिद,शाहन पुत्र जाहिद सहित 10 के खिलाफ दर्ज कराया था। मामले में युसूफ पुत्र नसीर एवं रहीस खां पुत्र वशीर फरार चल रहे थे। जिनकी गिरफ्तारी के लिए एसएसपी मेरठ ने 25-25 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया था।

भागलपुर बिहार से गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड कराया
आरोपियों की तलाश में थाना सरधना पुलिस द्वारा लगातार दबिश दी जा रही थी। थाना सरधना पुलिस ने अभियुक्त रहीस खां निवासी ग्राम मेहरमति गणेशपुर थाना सरधना मेरठ को उसकी ससुराल ग्राम ननकार जयरामपुर थाना झण्डापुर जिला भागलपुर बिहार से गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड कराया। ट्रांजिट रिमांड अभियुक्त को समय से न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button