उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलखनऊ

राज्यपाल आनंदीबेन से भेंट कर मुख्यमंत्री सहित अन्य लोगों ने दी होली की अग्रिम बधाई

राज्यपाल ने समर्पण वृद्धाश्रम को बस की भेंट

लखनऊ, 24 मार्च 2021 (दस्तक टाइम्स) : प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से बुधवार को राजभवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेन्द सिंह, उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, मुख्य सचिव आरके तिवारी, अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी, अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल, जिलाधिकारी लखनऊ अभिषेक प्रकाश एवं सेना के अधिकारियों ने मिलकर होली की अग्रिम बधाई दी।

इससे पूर्व राज्यपाल ने राजभवन में आयोजित एक कार्यक्रम में राजभवन के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को होली की अग्रिम बधाई दी तथा उनकी सुख-समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर राज्यपाल ने राजभवन के दैनिक वेतन एवं आउट सोर्सिंग कर्मचारियों को मिष्ठान वितरित किया। एक अन्य कार्यक्रम में राज्यपाल ने भारतीय जीवन बीमा निगम के जोनल कार्यालय, कानपुर द्वारा प्रदत्त बस को झण्डी दिखा कर संस्था समर्पण वृद्धाश्रम, गायत्री परिवार आदिल्यनगर, लखनऊ को भेंट किया।

  1. देशदुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें http://dastaktimes.org/ के साथ।
  2. फेसबुकपर फॉलों करने के लिए : https://www.facebook.com/dastak.times.9
  3. ट्विटरपर फॉलों करने के लिए : https://twitter.com/TimesDastak
  4. साथही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़वीडियो’ आप देख सकते हैं।
  5. youtube चैनलके लिएhttps://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos

Related Articles

Back to top button