उत्तर प्रदेशफीचर्डमिर्ज़ापुरराज्य

ऊर्जा राज्यमंत्री ने की मिशन शक्ति अभियान के तीसरे चरण की शुरुआत

मिर्जापुर, 21 अगस्त 2021, (अजय ओझा) : मिर्ज़ापुर में मिशन शक्ति अभियान फेज-3 कार्यक्रम का शुभारंभ रमाशंकर सिंह पटेल ऊर्जा राज्य मंत्री ने किया गया। शुभारम्भ कार्यक्रम में रत्नाकर मिश्र नगर विधायक, सुचिस्मिता मौर्या मझवा विधायक, आयुक्त विंध्याचल मंडल, डीआईजी विंध्याचल मंडल, ज़िलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, ज़िला प्रोबेशन अधिकारी, ज़िला पंचायत राज अधिकारी, ज़िला सूचना अधिकारी व अन्य जनपद स्तरीय उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित करके किया गया तथा जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा स्वागत गीत गाकर समस्त अतिथिगणों का स्वागत व अभिनन्दन किया गया। जनपद में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली लगभग 125 महिलाओं तथा बालिकाओ को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में रक्षा उत्सव कार्यक्रम के तहत उपस्थित पहाड़ी ब्लाक की हिनौती ग्राम प्रधान रीतु सिंह समेत 250 महिलाओं को राखी तथा मास्क दिया गया।

महिलाओं द्वारा पुलिस कर्मियों को रक्षा सूत्र बांधकर अपने सुरक्षा का दायित्व सौपा गया। कार्यक्रम का आयोजन महिला कल्याण विभाग, पंचायत विभाग, शिक्षा विभाग, पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग के साथ अन्य विभागो द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महिला कल्याण के समस्त कार्मिक, पुलिस विभाग के कार्मिक, शिक्षा विभाग के कार्मिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button