उत्तर प्रदेशराजनीति

किसानों के साथ बदसलूकी बर्दाश्त नहीं: हाकिम सिंह

सूरतगंज बाराबंकी: भारतीय किसान यूनियन भदौरिया संगठन के सदस्यता अभियान के दौरान कस्बा सुंधियामऊ स्थित मंडल अयोध्या कार्यालय पर बीते बुधवार को दर्जनों किसानों ने सदस्यता ग्रहण की।संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर हाकिम सिंह भदौरिया ने संगठन के बारे में विधवत जानकारी के देते कहा कि संगठन से जुड़े हुए किसान सदस्यों के साथ बेलगाम अधिकारियों की बदसलूकी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी शासन प्रशासन का कोई भी अधिकारी कर्मचारी किसानों को बेवजह परेशान करता है तो किसान यूनियन भगोरिया संगठन किसान परिवारों के साथ न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करेगा।

संगठन के राष्ट्रीय महासचिव मो०साबिर ने कहा हमें एकजुट होकर किसानों के लिए संघर्ष करना है जिसमें जाति धर्म का कोई स्थान नहीं है अकेले कोई भी लड़ाई लड़ी नहीं जा सकती है इसलिए हमें एकजुट होकर संगठन की मजबूती को बुलंदियों तक पहुंचाना, कार्यक्रम में राष्ट्रीय मुख्य सलाहकार राम सिंह प्रदेश महासचिव रंजीत सिंह प्रदेश सचिव दिलीप सिंह यादव प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य यशवंत सिंह, मंडल अध्यक्ष अयोध्या ध्रुव कुमार सिंह, मंडल प्रभारी सूरज रावत, देवीपाटन मंडल महासचिव,जिला उपाध्यक्ष बाराबंकी रजनीश सिंह, बहराइच जिला प्रचार मंत्री हसनैन खान,नदीम सिद्दीकी, लल्लू मिश्रा आदि किसानों ने अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष मुन्नू मो० फरहान हसील फतेहपुर अध्यक्ष अजय कुमार सुजीत,कमल धारी पाण्डेय, मो कय्यूम, रामपाल वर्मा, अबू सलीम, शान वारिस नरेंद्र कुमार,नुरुल हसन, हरदेव यादव मो० कामरान, राममिलन रावत सहित दर्जनों किसान कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button