उत्तर प्रदेशउत्तराखंडछत्तीसगढ़झारखण्डटॉप न्यूज़दिल्लीपंजाबफीचर्डबिहारब्रेकिंगमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रराजनीतिराजस्थानराज्यराष्ट्रीयहरियाणाहिमाचल प्रदेश

Modi New Cabinet: 13 वकील, 6 डॉक्टर, 5 इंजीनियर…ऐसा होगा पीएम मोदी का नया मंत्रिमंडल

नई दिल्ली, 07 जुलाई 2021, दस्तक टाइम्स : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नई कैबिनेट कैसी होगी, इसका एक खाका सामने आ गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, मोदी की नई कैबिनेट में चार पूर्व मुख्यमंत्रियों को जगह मिलने वाली है। कैबिनेट में 13 वकील, छह डॉक्टर, पांच इंजीनियर्स होंगे। कैबिनेट में युवाओं को जगह देने की कोशिश की गई है। 14 मंत्री ऐसे होंगे जिनकी उम्र 50 साल से नीचे होगी। मोदी की नई कैबिनेट में चार पूर्व मुख्यमंत्रियों के साथ-साथ 18 पूर्व राज्य मंत्री होंगे। वहीं 39 पूर्व विधायकों को भी मंत्रिमंडल में जगह मिलेगी। 23 ऐसे सांसद भी हैं जो तीन या उससे ज्यादा बार जीतकर आए हैं।

वकील, डॉक्टर के पेशे से जुड़े हैं मंत्री

मोदी की नई कैबिनेट में जिनको जगह मिलेगी उसमें से 13 वकील, 6 डॉक्टर, 5 इंजिनियर, 7 पूर्व सिविल सर्वेंट हैं। साथ ही 46 ऐसे हैं जिनको केंद्र सरकार में काम करने का अनुभव है। कैबिनेट की औसत उम्र अब 58 साल है। 14 मंत्री ऐसे होंगे जिनकी उम्र 50 साल से नीचे होगी। मंत्रिमंडल में 11 महिलाओं को जगह दी जाएगी। इसमें से दो को कैबिनेट मंत्री बनाया जाएगा।

मोदी के नए मंत्रिमंडल में दिखेगी सोशल इंजीनियरिंग

मोदी के नए मंत्रिमंडल में 5 अल्पसंख्यक मंत्री होंगे। इसमें 1 मुस्लिम, 1 सिख, 2 बौद्ध, 1 ईसाई होंगे। मंत्रिमंडल में 27 ओबीसी मंत्री होंगे, जिनमें से 5 को कैबिनेट मंत्री बनाया जाएगा। इसके साथ ही 8 अनुसूचित जनजाति के होंगे, जिनमें से 3 को कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिलेगा। 12 अनुसूचित जाति के होंगे, इनमें से 2 को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button