Uncategorized

आपके घर में लगा है मनी प्लांट तो भूल से भी ना करें ये गलतियां वरना हो जाएंगे बर्बाद

मनी प्लांट को लोग घर में लगाना पसंद करते हैं क्योंकि ऐसी मान्यता है कि मनी प्लांट घर में लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बढती है और धन संपत्ति में इजाफा होता है। जी हाँ और बहुत से लोग सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने के लिए ऑफिस में अपनी टेबल पर भी मनी प्लांट को लगाकर रखते हैं। हालाँकि मनी प्लांट को लगाते समय अक्सर लोग वास्तु के नियम की अनदेखी कर जाते हैं और ऐसा होने से मनी प्लांट लगाने का फायदा तो नहीं मिलता बल्कि नुकसान हो जाता है। हम आज आपको बताते हैं इस प्लांट को लगाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

  • मनी प्लांट को हमेशा सही दिशा में लगाना चाहिए। जी दरअसल इसको कभी भी उत्तर-पूर्व दिशा में न लगाएं। कहते हैं इस दिशा में मनी प्लांट लगाने से आर्थिक नुकसान होता है। इसी के साथ ही घर में नकारात्मकता भी बढ़ती है। आपको बता दें कि मनी प्लांट को हमेशा दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना चाहिए। जी हाँ और भगवान गणेश ऐसे देवता हैं जो इस दिशा में निवास करते हैं और कल्याण और समृद्धि (मंगल) का प्रतिनिधित्व करते हैं।
  • मनी प्लांट तेजी से बढ़ने वाला पौधा है इसलिए इस बात का ध्यान रखें कि पौधे की लताएं जमीन को न छूएं। जी दरअसल इसकी लताओं को एक रस्सी के माध्यम से ऊपर की ओर चढ़ाये। जी दरअसल वास्तु के अनुसार, बढ़ती हुई लताएं वृद्धि और समृद्धि का प्रतीक हैं।
  • वास्तु के अनुसार मनी प्लांट को सूखने न दें। जी दरअसल, सूखा मनी प्लांट दुर्भाग्य का प्रतीक है। अगर आपके घर में इसके पत्ते सूखने लगे तो उन्हें काटकर हटा दें।
  • ध्यान रहे मनी प्लांट को हमेशा घर के अंदर रखें। इस पौधे को ज्यादा धूप की जरूरत नहीं होती है इसलिए इसे घर के अंदर लगाना चाहिए। यह बाहर के मौसम में आसानी से सूख जाता है और बढ़ता नहीं है। जो अशुभ होता है। इसके अलावा मनी प्लांट कभी भी दूसरों को नहीं देना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि यह शुक्र ग्रह को क्रोधित करता है। जी दरअसल शुक्र समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक है। ऐसा करने से हानि होती है।

Related Articles

Back to top button