राज्य

मानसून की वापसी शुरू, आज इन राज्यों में बारिश के आसार

नई दिल्ली : मौसम के मोर्चे पर अच्छी खबर है। देश में आईएमडी (IMD) की मानें तो उत्तर-पश्चिम भारत से मानसून की जल्द वापसी के लिए स्थितियां अब अनुकूल होती जा रही हैं। जबकि बुधवार से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी शुरू हो गई है। राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के वरिष्ठ अधिकारी आर के जेनामणि के मुताबिक 1960 के बाद से दक्षिण-पश्चिमी मानसून दूसरी बार सबसे देरी से वापस जा रहा है। इससे पहले 2019 में मानसून की वापसी नौ अक्टूबर को शुरू हुई थी। मानसून की वापसी आमतौर पर 17 सितंबर से शुरू हो जाती है।

कई राज्यों में आज भी सामान्य और मध्यम से लेकर भारी बारिश की भी संभावना जताई जा रही है। तमिलनाडु तट के पास दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक निम्न दबाव की रेखा इस कम दबाव के क्षेत्र से पूर्वी झारखंड में उत्तरी उड़ीसा तक फैली हुई है। इसके प्रभाव से देश के कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

इस बीच आज कर्नाटक, केरल, अंडमान और निकोबार द्वीर समूह, तमिलनाडु के हिस्सों में हल्की से मध्यम और कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा महाराष्ट्र, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी मौसम का हाल ऐसा ही रहने वाला है।

जबकि स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक आज पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश के हिस्सों, आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के आसार बने हुए हैं। वहीं बिहार और झारखंड में भी आज हल्की बारिश की संभावना है। ओडिशा, आंध्र प्रदेश में अगले 4 से 5 दिनों में बारिश की संभावना बनी हुई है। इसके अलावा कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

Related Articles

Back to top button