ज्ञान भंडार

मासिक राशिफल अक्टूबर 2020 : वृष, मिथुन व कर्क राशि वालों के लिए उत्तम समय

ज्योतिष : शास्त्र में ग्रहों के अध्ययन के अनुसार मानवों के भविष्य व वर्तमान के बारे में जानकारी ली जाती है। अक्टूबर 2020 के राशिफल के अनुसार कुछ राशियों के लिए उत्तम समय है और कुछ राशियों के लिए सामान्य।

मेष : इस महीने पारिवारिक जीवन में आपको अच्छे फलों की प्राप्ति हो सकती है। इस महीने आपको संभल कर रहना होगा, क्यूंकि आप अपनी कीमती वस्तुओं को खो सकते हैं या आपकी कीमती वस्तुएँ चोरी भी हो सकती हैं। मेष राशि के विद्यार्थियों के लिए यह महीना थोड़ा सा विपरीत रह सकता है। आपको इस महीने पढ़ाई में मन लगाने में दिक्कतें आ सकती हैं। वहीं आपके और आपके प्रेमी के बीच भी इस महीने कुछ ग़लतफ़हमियाँ जगह बना सकती हैं। करियर और आर्थिक पक्ष के क्षेत्र में अक्टूबर के महीने में आपको थोडा़ संभलकर चलना होगा।


वृष : सबसे पहले करियर कि बात करें तो यदि बीते समय से आपको अपने कार्यक्षेत्र में कुछ दिक्कतें आ रही थी, तो वह इस महीने दूर हो सकती हैं। इसके साथ ही यदि आपके घर पर भी किसी की तबीयत खराब है, तो उस पर भी आपको अपना पैसा खर्च करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में अपने विवेक का इस्तेमाल करके आप स्थिति को सुधार सकते हैं। वृषभ राशि के विद्यार्थियों को अक्टूबर के महीने में शिक्षा के क्षेत्र में मनचाहे फलों की प्राप्ति हो सकती है। इस महीने प्रेम जीवन इस राशि के जातकों का प्रतिकूल रह सकता है। वहीं शादीशुदा जातकों के जीवन में कामुकता की अधिकता रहेगी।

हाथरस में पीड़ित परिवार ने पत्र जारी कर कहा-न करें किसी भी तरह का धरना, प्रदर्शन


मिथुन : आपकी आय में वृद्धि होने से घर की आर्थिक स्थिति सुधर सकती है। वहीं आपकी माता की सेहत इस महीने बहुत अच्छी रहेगी, जिसकी वजह से आप बहुत सारी चिंताओं से मुक्त हो जाएंगे। इस महीने मिथुन राशि के छात्र-छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में अपने परिवार का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम जीवन में लवमेट के किसी रिश्तेदार के साथ आपकी बहस हो सकती है। मिथुन राशि के जो जातक शादीशुदा हैं, उनका ससुराल पक्ष के लोगों के साथ सामंजस्य इस महीने अच्छा रहेगा। स्वास्थ की बात करें तो इस महीने आपको छाती में दर्द की समस्या हो सकती है, खासकर छाती के बाएं तरफ के हिस्से में। करियर के लिहाज से देखा जाए तो मिथुन राशि वालों के लिए अक्टूबर का महीना शुभ रहेगा।

कर्क : इस राशि के कारोबारियों की बात की जाए तो अक्टूबर के महीने आपको कारोबार में बहुत मुनाफा मिलने की उम्मीद है। इस महीने आपकी आमदनी में वृद्धि होने से कई रुके काम पूरे हो जाएंगे। पारिवारिक जीवन पर नज़र डालें तो आपको सुखद अनुभव की प्राप्ति होगी। विद्यार्थी स्कूल-कॉलेज की पढ़ाई के साथ-साथ किसी एक्स्ट्रा एक्टिविटी को सीखने में भी दिलचस्पी ले सकते हैं। प्रेमी जातक इस महीने अपने लवमेट से बिना घर वालों को बताए ही शादी करने का प्लान बना सकते हैं। वहीं जो लोग शादीशुदा हैं उनका इस महीने जीवनसाथी के साथ तालमेल बहुत अच्छा रहेगा। स्वास्थ की बात करें, तो इस महीने आपको मुंह से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है। अक्टूबर में कार्यक्षेत्र में आपके अधिकार क्षेत्र में वृद्धि हो सकती है, और आपके सहकर्मियों द्वारा आपके काम को सराहना मिल सकती है।
सिंह : इस महीने आमदनी में वृद्धि होगी, जिससे आप घर के कई खर्चो को आसानी से पूरा कर पाएंगे। प्रेमी जातक इस महीने अपने घर पर प्रेम संबंध के बारे में बता सकते हैं। सिंह राशि के विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में सामान्य फलों की प्राप्ति होगी। वहीं आपके प्रेम जीवन की बात करें तो इस महीने आपका अपने जीवनसाथी या लवमेट के साथ पैसे से जुड़े किसी मुद्दे पर मतभेद हो सकता है। शादीशुदा लोगों की बात की जाए तो यह महीना आपके लिए सामान्य रहेगा। इस माह में आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य सही रहेगा। लेकिन आपके खुद के स्वास्थ की बात करें तो सिंह राशि के जातकों को इस महीने आंख और कान से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है। करियर के क्षेत्र में सिंह राशि वालों के जीवन में अच्छे बदलाव आ सकता है।

कन्या : इस माह में आपकी आमदनी में भी वृद्धि देखी जा सकती है। आर्थिक पक्ष आपका अच्छा रहेगा। इसके साथ ही आपको पारिवारिक जीवन में भी अच्छे फल प्राप्त होंगे। इस महीने छात्रों को अच्छे फल पाने के लिए जमकर पढ़ाई करनी होगी। प्रेम और वैवाहिक जीवन की बात करें तो इस महीने आपको इन दोनों ही क्षेत्रों में अच्छे परिणाम मिलेंगे। इस महीने स्वास्थ्य को लेकर आपको थोड़ा सतर्क रहना होगा, क्योंकि किसी अनजान डर की वजह से इस माह आपको मानसिक परेशानी हो सकती है। इसके साथ ही आपको सिर दर्द और आंखों की कमजोरी हो सकती है। अक्टूबर महीने में शारीरिक रूप से कन्या राशि वाले फिट रहेंगे और कार्यक्षेत्र में भी आप अच्छे से काम कर पाएंगे।
तुला : पारिवारिक जीवन में भी आपको कुछ परेशानियां आ सकती हैं, हालांकि आप आर्थिक रूप से इस महीने मजबूत रहेंगे। यह माह तुला राशि के विद्यार्थियों के लिए बहुत अच्छा रहने की उम्मीद है। बात करें विवाह और प्रेम जीवन की तो वह सामान्य रहेगा। लवमेट या जीवनसाथी के साथ छोटी मोटी टकरार हो सकती है। गृह नक्षत्रों की चाल को देखें तो स्वास्थ की स्थिति इस महीने बहुत अच्छी नहीं कही जा सकती। आपको आँख, सिर और कान में दर्द की समस्या हो सकती है। तुला राशि वालों को अक्टूबर के महीने कार्यक्षेत्र में बहुत सोच समझकर चलना होगा क्योंकि आपके शत्रु आपके खिलाफ साज़िश कर सकते हैं।

वृश्चिक : इस माह परिवार में हुए पुराने झगड़े सुलझ सकते हैं। इस राशि के छात्रों के लिए भी यह महीना बहुत अच्छा रहने वाला है। करियर में आपको अच्छा फल इस महीने ज़रूर मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रगति हो सकती है, और इसके साथ ही आपकी आमदनी में भी इज़ाफा होगा। इस माह इस राशि के कारोबारियों को भी मनमाफिक फल मिल सकते हैं, लेकिन लेन देन के मामलों में पैनी नजर बनाए रखें। आपके स्वास्थ्य जीवन की बात की जाए तो आपको इस महीने शरीर के बाएँ हिस्से में यानि कि बाएँ हाथ या सिर के बाएँ हिस्से में आपको दर्द की संभावना है। पारिवारिक जीवन की स्थिति भी अक्टूबर के महीने में बेहतर हो सकती है।
धनु : इस राशि के जो लोग नौकरी पेशा हैं, उन्हें कार्यक्षेत्र में अच्छे फलो की प्राप्ति होगी। आपका आर्थिक क्षेत्र सामान्य रहेगा। आपको इस महीने पारिवारिक जीवन में भी अच्छे फल मिल सकते हैं। इस महीने विद्यार्थियों को उनकी माता शिक्षा के क्षेत्र में काफी मदद कर सकती हैं। प्रेम संबंधों में पड़े हुए जातक इस महीने अपने प्रेमी या प्रेमिका को अपनी माता से मिला सकते हैं। इस महीने आप अपने जीवनसाथी के साथ किसी फंक्शन में भी हिस्सा ले सकते हैं। आपके स्वास्थ्य जीवन की बात की जाए तो आप को अच्छे फलो की प्राप्ति होगी, किसी पुरानी बीमारी से इस दौरान छुटकारा मिल सकता है। अक्टूबर के महीने में करियर के क्षेत्र में आपको मशक्कत करने की जरूरत पड़ेगी।


मकर : आपके काम की गति तेज होगी और बॉस आपसे प्रभावित होगा। इस महीने धार्मिक कामों में आपका पैसा खर्च हो सकता है। इस राशि के विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में मेहनत करने की जरूरत है। आपका प्रेम और वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा। इस महीने नवम भाव सक्रिय होने के चलते धार्मिक कार्यो में आपका पैसा खर्च हो सकता है। पारिवारिक जीवन में इस महीने आपका अपने भाई बहनों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा, इसलिए आपके माता-पिता आप से काफी खुश रहेंगे। स्वास्थ की बात करें तो इस राशि के जातकों को इस महीने कंधे में दर्द की समस्या हो सकती है। कार्यक्षेत्र में अक्टूबर के महीने आप अच्छे फल पाएंगे।
कुम्भ : आपकी आर्थिक स्थिति भी इस महीने कुछ खास नहीं रहेगी, इसलिए आपको इस माह सोच समझ कर चलना होगा। पारिवारिक जीवन की बात करें, तो इस महीने आपको अपने पिता के साथ वक्त बिताना चाहिए। प्रेम जीवन में आपको अपने व्यवहार में विनम्रता लाने की जरूरत होगी। शादीशुदा जातकों की बात की जाए तो इस महीने आप घर में चल रही समस्याओं के कारण अपने जीवनसाथी से झगड़ सकते हैं। वहीं इस राशि के वो जातक जो किसी लंबी बीमारी से परेशान हैं, उन्हें अपना खास ख्याल रखना चाहिए। करियर के क्षेत्र में कुम्भ वालों को कुछ दिक़्क़तों का सामना करना पड़ सकता है, वहीं अगर कारोबारियों की बात की जाए, तो इस महीने धन लाभ अवश्य हो सकता है।

मीन : आर्थिक पक्ष को मजबूत करने के लिए भी आपको इस महीने भी प्रयास करने होंगे। वहीं इस राशि के कुछ अपने दोस्त के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। विद्यार्थियों की बात करें तो कुछ जातक स्कूल या कॉलेज में अपने मित्र से इस महीने झगड़ सकते हैं। इस महीने आपका सप्तम भाव सक्रिय अवस्था में रहेगा, जिसकी वजह से आपको वैवाहिक जीवन में अच्छे फलो की प्राप्ति होगी। मीन राशि के जो जातक प्रेम में पड़े हैं, उन्हें कुछ दिक़्क़तों का सामना करना पड़ सकता है। इस राशि के कुछ जातकों को इस महीने गुप्तांग में समस्या हो सकती है। करियर क्षेत्र की बात की जाए तो अक्टूबर के महीने में मीन राशि वालों को सामान्य फल मिलने की उम्मीद है।

15 अक्टूबर से शुरु होगा पिलरो का निर्माण,जून 2021 तक पूरा हो जाएगा पिलर का काम

Related Articles

Back to top button