मध्य प्रदेशराज्य

MP : भोपाल में सांप्रदायिक बवाल, पुलिस पर पथराव

भोपाल : भोपाल में पिछले दिनों लिव इन में रह रहे मुस्लिम युवक और हिन्दू युवती को पकड़ने और उनकी पिटाई करने तथा युवक को अर्द्धनग्न कर मुंह पर कालिख पोतने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाते सैकड़ों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग कल रात सड़क पर उतर आए। प्रदर्शन के दौरान पुराने शहर के कई इलाकों में तनाव की स्थिति बन गई। है, पुलिस पर पथराव भी किया गया, जिसमें पुलिस की गाड़ी के कांच टूट गए और चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने एहतियातन धारा 144 लागू कर। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है। कुछ मुस्लिम संगठनों ने भोपाल बंद की चेतावनी भी दी है ।

यह घटना गौतम नगर इलाके स्थित एक होटल की बताई जा रही है, जहां हिन्दू संगठन के कुछ युवकों ने युवक -युवती को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा था और उसके बाद में युवकों ने युवक की पिटाई कर दी, जबकि युवती का कहना था कि वह युवक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही है। पिटे युवक ने बाद में समाज के लोगों के बीच में पहुंचकर धार्मिक भावनाएं भी आहत करने का आरोप लगाया और उसके बाद लोग आक्रोशित हो गई।

Related Articles

Back to top button